फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से पहले सोशल मीडिया पर क्यों वायरल हुई बांग्लादेश की इस महिला क्रिकेटर की तस्वीरें

Thu, 22 Oct 2020 05:04 PM IST
अमर शर्मा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
संजीदा इस्लाम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

शादी में तो सबकी तस्वीरें खीचीं जाती हैं। लेकिन बीतें कुछ वर्षों के दौरान प्री-वेडिंग फोटोशूट (शादी से पहले की फोटो) का चलन देखने को मिला है। बांग्लादेश की महिला क्रिकेटर संजीदा इस्लाम अपने फोटो सूट को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। 

विज्ञापन


संजीदा की शादी से पहले प्री-वेडिंग फोटोशूट के जरिए इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है और उनकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। 24 वर्षीय संजीदा बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम में बतौर बल्लेबाज खेलती हैं। 


 




संजिदा के फोटो खिंचवाने का अंदाज काफी हटके था। संजीदा ने क्रिकेट की पिच पर ही फोटोशूट कराने की निर्णय लिया और शादी के लिए तैयार होकर वे क्रिकेट की पिच पर पहुंच गईं, जहां वह बल्ला थामे नजर आ रही हैं। जिसके बाद उन्होंने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया। 

विज्ञापन


इसके बाद संजीदा की ये तस्वीरें चर्चा के केंद्र में आ गई हैं। संजिदा इन तस्वीरों में फूलों से बनी ज्वैलरी पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने पिच पर नारंगी रंग की साड़ी के अलावा मांग टीका, चुर (वजनदार कंगन) पहन रखा है। 

संजीदा ने कुछ दिनों पहले रंगपुर के एक प्रथम श्रेणी क्रिकेट खिलाड़ी मिम मोसादेक संग विवाह के बंधन में बंधी हैं। संजीदा की इन तस्वीरों को आईसीसी ने भी शेयर किया है। 

विज्ञापन


संजीदा ने अगस्त 2012 में आयरलैंड के खिलाफ टी20 मुकाबले के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने की शुरुआत की थी। संजीदा को वर्ष 2018 में उस टीम का हिस्सा बनने का गौरव हासिल है जिसने पहली बार महिला एशिया कप टी20 का खिताब जीता था। इस वर्ष फरवरी-मार्च में ऑस्ट्रेलिया में खेले गए महिला टी20 वर्ल्ड कप में भी संजीदा बांग्लादेशी महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा थीं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें