फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SA vs WI: डिकॉक का अपने 100वें टी20 मैच में शतक, दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज से सीरीज जीती

Fri, 30 Jan 2026 03:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन

सार

रेयान रिकेल्टन ने भी अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया। उन्होंने 36 गेंदों में 77 रन की पारी खेली जिसमें नौ चौके और तीन छक्के शामिल हैं।
विज्ञापन
क्विंटन डिकॉक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्विंटन डिकॉक ने अपने 100वें टी20 मैच में शतक जड़ा जिससे दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में वेस्टइंडीज को सात विकेट से हराकर तीन मैच की सीरीज में अजेय बढ़त हासिल की। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर चार विकेट पर 221 रन बनाए। उसकी तरफ से शिमरोन हेटमायर (77) और ब्रेंडन किंग (49) ने दूसरे विकेट के लिए 126 रन की साझेदारी की जबकि शेरफेन रदरफोर्ड ने 24 गेंद पर नाबाद 57 रन की तूफानी पारी खेली।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका ने हालांकि डिकॉक की 49 गेंदों में 115 रन की मदद से 17.3 ओवर तीन विकेट पर 225 रन बनाकर 15 गेंद शेष रहते ही जीत हासिल कर ली। डिकॉक ने डेवाल्ड ब्रेविस से उधार लिए बल्ले से खेलते हुए अपनी पारी में छह चौके और 10 छक्के लगाए। यह उनके करियर का सर्वोच्च स्कोर है। रेयान रिकेल्टन ने भी अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया। उन्होंने 36 गेंदों में 77 रन की पारी खेली जिसमें नौ चौके और तीन छक्के शामिल हैं।

कप्तान एडन मार्क्रम (15) के जल्दी आउट हो जाने के बाद डिकॉक और रिकेल्टन ने दूसरे विकेट के लिए 162 रन की साझेदारी की। सीरीज का तीसरा मैच शनिवार को खेला जाएगा, जिसके बाद दोनों टीमें अगले सप्ताह भारत और श्रीलंका में शुरू होने वाले टी20 विश्व कप के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें