फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SA vs NZ Playing-11: द. अफ्रीका की टीम में इन तीन धुरंधरों की होगी वापसी? न्यूजीलैंड से सेमीफाइनल मुकाबला आज

Wed, 04 Mar 2026 08:29 AM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

SA vs NZ Playing 11 Prediction, T20 World Cup 2026 Semi Final : दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच दिलचस्प टक्कर देखने को मिल सकती है। टी20 विश्वकप में दक्षिण अफ्रीका कभी न्यूजीलैंड से हारा नहीं है और आईसीसी टूर्नामेंट्स के नॉकआउट में न्यूजीलैंड से कभी जीता नहीं है। हालांकि, ये सभी नॉकआउट मुकाबले 50 ओवर के थे। 
विज्ञापन
न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्वकप 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की भिड़ंत न्यूजीलैंड से चार मार्च को होगी। यह मुकाबला बुधवार शाम सात बजे से कोलकाता के ईडन गार्डेन्स में खेला जाएगा, जबकि टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम साढ़े छह बजे होगा। दक्षिण अफ्रीका की अब तक टूर्नामेंट में अजेय है। टीम अपने सभी मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची है। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम ग्रुप स्टेज में दक्षिण अफ्रीका से हार मिली थी। इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-8 का उसका मुकाबला बारिश से धुल गया। फिर टीम इंग्लैंड से भी हार गई।
विज्ञापन

कीवी टीम लगाएगी पूरा जोर
कागजों पर देखें तो दक्षिण अफ्रीका की टीम का पलड़ा भारी है, लेकिन इस बात से नजरअंदाज नहीं कर सकते कि दिन रहने पर कीवी टीम किसी भी बड़ी टीम को हराने का दमखम रखती है। कोई उन्हें फेवरेट नहीं मानता, लेकिन टीम 2021 टी20 विश्वकप के फाइनल, 2022 टी20 विश्वकप के फाइनल, 2023 वनडे विश्वकप के सेमीफाइनल और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंच चुकी है। ज्यादातर खिलाड़ी वही हैं, जो पिछले टूर्नामेंट का हिस्सा था। टीम में केवल केन विलियम्सन, टिम साउदी और ट्रेंट बोल्ट का अनुभव नहीं है।

न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : ANI
दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा भारी
टी20 प्रारूप में दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा न्यूजीलैंड के खिलाफ भारी रहा है। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड की कुल 19 बार भिड़ंत हुई है, जिसमें से 12 मुकाबलों में जीत प्रोटियाज टीम के हाथ लगी है। वहीं, न्यूजीलैंड ने सिर्फ सात मैच जीते हैं। वहीं, टी20 विश्वकप में तो दक्षिण अफ्रीका का न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत का रिकॉर्ड शत प्रतिशत का है। दोनों के बीच इस टूर्नामेंट कुल पांच मुकाबले खेले गए हैं और पांचों में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने जीत हासिल की है। हालांकि, दोनों टीमों की मुलाकात कभी टी20 विश्वकप के नॉकआउट में नहीं हुई है।

टी20 विश्वकप के नॉकआउट में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। हर तरह के आईसीसी टूर्नामेंट्स की बात करें तो दोनों टीमें नॉकआउट स्टेज में तीन बार आमने-सामने आई हैं और तीनों बार दक्षिण अफ्रीका की टीम हारी है। 2011 के वनडे विश्वकप क्वार्टर फाइनल में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 49 रन से हराया था। वहीं, 2015 के वनडे विश्वकप सेमीफाइनल में कीवियों ने प्रोटियाज को चार विकेट से शिकस्त दी थी। 2025 के चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में फिर से न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 50 रन से हराया था। ये  तीनों मुकाबले 50 ओवर के थे।

टी20 विश्वकप के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : IANS
द. अफ्रीका के सभी खिलाड़ी फॉर्म में
दक्षिण अफ्रीका की तरफ से बल्लेबाजी में एडेन मार्करम बेहतरीन फॉर्म में नजर आए हैं। मार्करम सात मैचों में 175 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 268 रन बना चुके हैं। वहीं, रेयान रिकेल्टन भी लगातार बल्ले से अहम योगदान दे रहे हैं। रिकेल्टन सात मैचों में 171 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 228 रन बना चुके हैं। क्विंटन डिकॉक ने भी पावरप्ले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को दमदार शुरुआत दी है। गेंदबाजी में लुंगी एनगिडी दक्षिण अफ्रीका की ओर से इस विश्व कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं। एनगिडी छह मैचों में अब तक 12 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। वहीं, कॉर्बिन बॉश 11 विकेट निकाल चुके हैं। रबाडा ने भी वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर-8 मैच में घातक गेंदबाजी की थी। हालांकि, वह जिम्बाब्वे के खिलाफ नहीं खेले थे।

टी20 विश्वकप के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : IANS
न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी में दिखाना होगा दम
दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की टीम भी बेहतरीन लय में दिखाई दी है। बल्लेबाजी में टिम सीफर्ट ने छह मुकाबलों में 157 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 216 रन बनाए हैं। वहीं, रचिन रवींद्र लगातार बल्ले और गेंद दोनों से योगदान दे रहे हैं। ग्लेन फिलिप्स ने भी न्यूजीलैंड की लड़खड़ाती हुई पारी को बखूबी संभाला है। गेंदबाजी में मिचेल सैंटनर, मैट हेनरी और लोकी फर्ग्यूसन ने बढ़िया प्रदर्शन किया है।

दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : PTI
टीम न्यूज
दक्षिण अफ्रीका की टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पिछले मैच के लिए प्लेइंग-11 में तीन बदलाव किए थे। उन्होंने अपने तीन अहम खिलाड़ियों को आराम दिया था। इनमें कगिसो रबाडा, केशव महाराज और मार्को यानसेन शामिल हैं। इनकी जगह एनरिक नॉर्त्जे, क्वेना मफाका और जॉर्ज लिन्डे खेले थे। अब सेमीफाइनल में रबाडा, यानसेन और महाराज की वापसी हो सकती है। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम बिना किसी बदलाव के उतर सकती है।
विज्ञापन

न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : IANS
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
 
  • दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रेयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।
  • न्यूजीलैंड: टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलेन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लोकी फर्ग्यूसन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें