फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत vs न्यूजीलैंड: 39 साल के रोहित शर्मा का कमाल, हवा में उड़कर पकड़ा फिन एलन का कैच; नमन धीर ने भी दिखाया दम

Fri, 13 Nov 2026 11:32 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माउंट माउंगानुई

सार

न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में रोहित शर्मा ने फिन एलन का शानदार कैच लपककर पहले छोड़े गए कैच की भरपाई की। वहीं, नमन धीर ने गुरनूर बराड़ की गेंद पर माइकल ब्रेसवेल को आउट करने के लिए बेहतरीन कैच पकड़ा। दोनों खिलाड़ियों की फील्डिंग ने भारतीय टीम का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
रोहित और नमन - फोटो : ANI/Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में भारतीय खिलाड़ियों ने फील्डिंग में शानदार प्रदर्शन किया। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने फिन एलन का बेहतरीन कैच लपककर पहले छोड़े गए आसान कैच की भरपाई की, तो नमन धीर ने माइकल ब्रेसवेल को पवेलियन भेजने के लिए शानदार फुर्ती दिखाई। दोनों कैच ने मैदान पर भारतीय टीम का जोश बढ़ा दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

रोहित ने फिन एलन का शानदार कैच लपका
माउंट माउंगानुई के बे ओवल में शुक्रवार को खेले जा रहे मुकाबले में रोहित शर्मा ने 39 साल की उम्र में भी अपनी फुर्ती का शानदार नमूना पेश किया। फिन एलन 41 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कवर के ऊपर से शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद को जमीन पर नहीं रख सके।

कवर पर तैनात रोहित ने अपने दाईं ओर डाइव लगाई और दोनों हाथों से शानदार कैच लपक लिया। एलन इस तरह आउट होने से निराश दिखे। वहीं, अक्षर पटेल ने रोहित के पास पहुंचकर विकेट का जश्न मनाया। इस विकेट के साथ एलन और विल यंग के बीच चौथे विकेट के लिए हुई 90 रन की साझेदारी भी टूट गई।



पहले छोड़ा था आसान कैच, यंग ने जड़ा शतक
रोहित ने इस मुकाबले में इससे पहले औकिब नबी की गेंद पर विल यंग का आसान कैच छोड़ दिया था। इसके ठीक अगली गेंद पर विकेटकीपर ईशान किशन ने भी यंग का एक नियमित कैच टपका दिया। इन दो जीवनदान का फायदा उठाते हुए यंग ने 88 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वनडे में यह उनका पांचवां शतक और भारत के खिलाफ पहला शतक था। यंग ने 108 गेंदों पर 125 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 14 चौके और चार छक्के निकले।



विज्ञापन

नमन धीर ने दौड़कर पकड़ा शानदार कैच
रोहित के बाद नमन धीर ने भी अपनी फील्डिंग से प्रभावित किया। 38वें ओवर में गुरनूर बराड़ की गेंद पर माइकल ब्रेसवेल ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के बीच में नहीं आई। डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर खड़े नमन धीर गेंद की ओर तेजी से दौड़े और आगे की तरफ डाइव लगाकर उसे दोनों हाथों से लपक लिया। कैच पूरा करने के बाद जमीन पर गिरते समय नमन ने गेंद को दाएं हाथ में सुरक्षित रखा। इस तरह ब्रेसवेल 20 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए। उनके बल्ले से एक चौका निकला। गुरनूर बराड़ के खाते में यह विकेट गया। बीसीसीआई ने भी नमन धीर के इस शानदार कैच की तस्वीरें साझा कीं।





न्यूजीलैंड ने भारत के सामने चौथे वनडे में 334 रन का लक्ष्य रखा है। माउंट माउंगानुई के बे ओवल में शुक्रवार को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने 50 ओवर में 333 रन बनाए। विल यंग ने शानदार शतक लगाया, जबकि टिम साइफर्ट ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। आखिरी ओवरों में निचले क्रम के बल्लेबाजों ने भी उपयोगी योगदान दिया। भारत की ओर से अक्षर पटेल, आकिब नबी और गुरनूर बराड़ सबसे सफल गेंदबाज रहे। तीनों ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें