मैच के दौरान करारा शॉट लगाते भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा
टेस्ट के चौथे दिन रोहित शर्मा की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत भारतीय क्रिकटे टीम मजबूत स्थिति में नजर आई। वहीं विकेट के लिए न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के हौंसले पस्त होते दिखाई दिए। पहली पारी में भारत को 56 रनों की बढ़त मिल ही गई थी। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 5 विकेट गवाए और 377 रन बनाकर पारी घोषित कर दी।
रोहित शर्मा 68 रन और रविंद्र जडेजा 50 रन बनाकर नाबाद रहे। टेस्ट क्रिकेट में इतना बड़ा लक्ष्य कभी हासिल नहीं किया गया है। भारत ने चौथे दिन सुबह 159/1 से आगे खेलना शुरू किया। सेंटनर ने विजय को एलबीडब्ल्यू किया।
विजय 8 चौकों और 1 छक्के की मदद से 76 रन बनाकर आउट हुए। विराट कोहली दूसरी पारी में भी असफल रहे और क्रैग की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में विकेट गवा बैठे। ईश सोढ़ी ने उनका कैच लपका। उन्होंने 18 रन बनाए। विराट पहली पारी में भी मात्र 9 रन बनाकर आउट हुए थे।
उनके बाद आए चेतेश्वर पुजारा 78 रन बनाकर आउट हो गए। बाद में रहाणे और रोहित को जोड़ी ने भारतीय पारी को कुछ समय के लिए संभाला लेकिन वे 40 रन बनाने के बाद सेंटनर की गेंद का शिकार हो गए। बाद में रविंद्र जडेजा ने रोहित का भरपूर साथ दिया। पिच पर जैसे ही जडेजा ने अर्द्धशतक बनाया वैसे ही कप्तान विराट कोहली ने पारी घोषित कर दी।