फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AFG ODI Series: फिटनेस टेस्ट में पास हुए रोहित और हार्दिक, क्या अब आलोचकों को अपने खेल से देंगे जवाब?

Tue, 09 Jun 2026 01:58 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

भारत के वरिष्ठ बल्लेबाज रोहित शर्मा और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए फिट घोषित कर दिया गया है। रोहित ने बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस टेस्ट पास किया, जिसके बाद उनके चयन पर लगी अनिश्चितता खत्म हो गई। आईपीएल 2026 में हैमस्ट्रिंग चोट के कारण कुछ मैच मिस करने वाले रोहित के लिए यह सीरीज 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या-रोहित शर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : ANI/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले बड़ी राहत मिली है। अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) की स्पोर्ट्स साइंस टीम ने फिट घोषित कर दिया है। इसके साथ ही स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को भी खेलने की मंजूरी मिल गई है।

रोहित आईपीएल 2026 के दौरान हैमस्ट्रिंग चोट का शिकार हो गए थे। इस चोट के कारण उन्हें पांच मुकाबले मिस करने पड़े थे। हालांकि बाद में उन्होंने वापसी की, लेकिन अधिकांश मैचों में वह इम्पैक्ट प्लेयर की भूमिका में नजर आए और फील्डिंग नहीं कर पाए थे। ऐसे में उनके 50 ओवर के क्रिकेट के लिए पूरी तरह फिट होने को लेकर सवाल बने हुए थे।

विज्ञापन

रोहित शर्मा - फोटो : PTI
चयन के समय भी लगी थी फिटनेस की शर्त
जब अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा हुई थी, तब बीसीसीआई ने साफ किया था कि रोहित की उपलब्धता फिटनेस क्लियरेंस पर निर्भर करेगी। यही वजह थी कि उनके नाम के साथ एक तरह का संशय बना हुआ था। अब सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की मेडिकल और स्पोर्ट्स साइंस टीम ने उन्हें पूरी तरह फिट मानते हुए खेलने की अनुमति दे दी है। इससे भारतीय टीम प्रबंधन और चयनकर्ताओं को भी राहत मिली है।

रोहित के लिए क्यों अहम है यह सीरीज?
39 वर्षीय रोहित शर्मा अपने करियर के ऐसे दौर में हैं, जहां हर सीरीज उनके भविष्य से जुड़ी चर्चा को प्रभावित कर सकती है। टी20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वह पूरी तरह वनडे क्रिकेट पर फोकस कर रहे हैं। 2027 वनडे विश्व कप को देखते हुए रोहित के लिए नियमित रूप से खेलना और अपनी फिटनेस साबित करना बेहद जरूरी है। अगर वह लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहते हैं, तो दूसरे खिलाड़ियों को सलामी बल्लेबाज की जगह के लिए मजबूत दावेदारी पेश करने का मौका मिल सकता है। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति पहले भी बड़े फैसले लेने में संकोच नहीं दिखा चुकी है। ऐसे में रोहित के लिए हर सीरीज महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
विज्ञापन

हार्दिक पांड्या - फोटो : PTI
वनडे क्रिकेट में अब भी शानदार रिकॉर्ड
हालांकि फिटनेस को लेकर सवाल उठते रहे हैं, लेकिन रोहित का वनडे प्रदर्शन अब भी उनके पक्ष में जाता है। पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने इस प्रारूप में लगातार रन बनाए हैं और टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में शामिल रहे हैं। यही वजह है कि भारतीय टीम प्रबंधन उन्हें 2027 विश्व कप की योजनाओं का अहम हिस्सा मानता है। अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में अच्छी बल्लेबाजी कर वह अपने आलोचकों को भी जवाब देना चाहेंगे।

हार्दिक पांड्या को भी मिली राहत
रोहित के साथ-साथ हार्दिक पांड्या को भी फिटनेस क्लियरेंस मिल गई है। हार्दिक की मौजूदगी से भारत का संतुलन और मजबूत होगा, क्योंकि वह बल्ले और गेंद दोनों से मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं।

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें