फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Livingstone vs ECB: लियाम लिविंगस्टोन के आरोपों पर ईसीबी के डायरेक्टर का जवाब, कहा- वापसी के रास्ते अब भी खुले

Wed, 25 Mar 2026 04:20 PM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लियाम लिविंगस्टोन के आरोपों के बाद इंग्लैंड क्रिकेट डायरेक्टर रॉब की ने जवाब देते हुए कहा कि उनके लिए टीम में वापसी के दरवाजे बंद नहीं हैं। उन्होंने प्रदर्शन को चयन का आधार बताया और ‘क्लिक’ संस्कृति के आरोपों को खारिज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन ने हाल ही में टीम मैनेजमेंट पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि टीम में कम्यूनिकेशन की कमी है और मुश्किल और गंभीर बातचीत से बचा जाता है। लिविंगस्टोन ने यह भी दावा किया कि रॉब की ने उनसे बातचीत के दौरान कहा था कि उनके पास फोन पर बात करने की जगह और 100 ज्यादा जरूरी काम हैं।
विज्ञापन

फोन कॉल पर क्या बात हुई थी?
इन आरोपों पर जवाब देते हुए इंग्लैंड के ईसीबी के डायरेक्टर रॉब की ने कहा कि वह निजी बातचीत को सार्वजनिक नहीं करना चाहते, लेकिन उन्होंने फोन कॉल को तनावपूर्ण जरूर बताया। की ने कहा, 'मैं निजी बातचीत में नहीं जाना चाहता, लेकिन उस कॉल का एक दूसरा पक्ष भी है। यह एक काफी तनावपूर्ण बातचीत थी।' उन्होंने आगे कहा कि लिविंगस्टोन जैसे खिलाड़ी को टीम से बाहर मानना सही नहीं है।

टीम में वापसी का मौका बरकरार
रॉब की ने साफ किया कि 32 वर्षीय लिविंगस्टोन के लिए इंग्लैंड टीम के दरवाजे अब भी खुले हैं। उन्होंने कहा, 'लियाम लिविंगस्टोन जैसे खिलाड़ी के लिए टीम के दरवाजे बंद नहीं हो सकते। अगर वह अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर लौटते हैं और रन बनाते हैं, तो उनकी वापसी तय है।' उन्होंने यह भी बताया कि चयनकर्ताओं ने इस साल की शुरुआत में उन्हें टीम में वापस लाने पर विचार किया था।

कप्तानी विकल्प भी रह चुके हैं
रॉब की ने खुलासा किया कि 2024 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान लिविंगस्टोन को कप्तानी के विकल्प के रूप में भी देखा गया था। उन्होंने कहा, 'हमने एक समय उन्हें कप्तान बनाने के बारे में भी सोचा था। मेरे पास आज भी उनके लिए बहुत सम्मान है।'

गुटबाजी के आरोप खारिज
लिविंगस्टोन ने इंग्लैंड टीम में गुटबाजी होने का आरोप लगाया था, जिसे रॉब की ने खारिज कर दिया। हालांकि उन्होंने माना कि हाई-परफॉर्मेंस माहौल में मतभेद होना सामान्य बात है। उन्होंने कहा कि टीम चयन हमेशा खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर ही होगा।
विज्ञापन

आईपीएल 2026 में खेलेंगे लिविंगस्टोन
इस बीच लियाम लिविंगस्टोन भारत पहुंच चुके हैं और इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में खेलेंगे। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 करोड़ रुपये में खरीदा है। लिविंगस्टोन ने पिछले साल आरसीबी के साथ आईपीएल का खिताब भी जीता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें