फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत के बावजूद रियान क्यों हुए गुस्सा?: कमेंटेटर्स को दी नसीहत; बोले- क्रिकेट पर बात करें, निजी जिंदगी पर नहीं

Wed, 20 May 2026 08:49 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जाएंट्स पर मिली रोमांचक जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कमेंटेटर्स और आलोचकों पर जमकर निशाना साधा। पराग ने कहा कि खिलाड़ियों की निजी जिंदगी पर टिप्पणी करना गलत है और क्रिकेट से जुड़ी बातों तक ही सीमित रहना चाहिए। 
विज्ञापन
रियान पराग - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ शानदार जीत के बावजूद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग काफी भावुक और आक्रामक अंदाज में नजर आए। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने उन कमेंटेटर्स और आलोचकों को करारा जवाब दिया, जो पिछले कुछ समय से उनकी निजी जिंदगी को लेकर लगातार टिप्पणी कर रहे थे।
विज्ञापन


राजस्थान ने इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और टीम अब प्लेऑफ में पहुंचने से सिर्फ एक कदम दूर है। हालांकि, रियान यह मैच नहीं खेल रहे थे। उनकी जगह यशस्वी जायसवाल टीम की कप्तानी कर रहे थे। लखनऊ के खिलाफ मैच में 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 38 गेंदों में 93 रन बनाकर सबका ध्यान खींचा और प्लेयर ऑफ द मैच बने। पराग ने युवा बल्लेबाज की जमकर तारीफ की, लेकिन बातचीत के दौरान उन्होंने अपने ऊपर हो रही निजी टिप्पणियों को लेकर भी खुलकर बात की।

'लोग कुछ न कुछ बोलेंगे'
हाल ही में वेपिंग विवाद में घिरे पराग से पूछा गया कि वे आलोचनाओं को कैसे संभालते हैं। इस पर उन्होंने साफ कहा कि अब उन्हें समझ आ चुका है कि लोग हर हाल में बातें करेंगे। उन्होंने कहा, 'मैंने अब यह समझ लिया है कि मैं कुछ भी करूं, लोग बातें करेंगे। लेकिन मैंने यह भी सीखा है कि उन बातों का असर मेरे खेल, फॉर्म या मानसिकता पर नहीं पड़ना चाहिए।' पराग ने सोशल मीडिया ट्रोल्स पर भी निशाना साधते हुए कहा कि 'कीबोर्ड वॉरियर्स' का काम मैदान के बाहर तक ही सीमित होना चाहिए और खिलाड़ियों को अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए।

कमेंटेटर्स को दी सीधी सलाह
राजस्थान कप्तान ने खास तौर पर कमेंट्री बॉक्स में बैठे विशेषज्ञों पर नाराजगी जताई। उनका मानना है कि खिलाड़ियों की निजी जिंदगी पर टिप्पणी करना गलत है। उन्होंने कहा, 'जब कोई टीम 75 या 80 रन पर ऑलआउट हो जाती है तो लोग कह देते हैं कि खिलाड़ियों को खेलना नहीं आता या वे खेलना ही नहीं चाहते। लेकिन उस मैच से पहले कई दिनों तक तैयारी होती है। हर टीम 220 या 250 रन बनाने की योजना बनाती है, लेकिन हर दिन सब कुछ सही नहीं होता।' पराग ने आगे कहा, 'हम भी इंसान हैं और हमसे भी गलतियां होती हैं। मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि कमेंटेटर्स क्रिकेट से प्यार करें और क्रिकेट पर ही बात करें। निजी जिंदगी या मैदान के बाहर की बातों को इसमें नहीं लाना चाहिए।'
विज्ञापन

राजस्थान की नजर प्लेऑफ पर
इस जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। अब टीम का अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा। अगर राजस्थान यह मैच जीत जाती है तो उसका प्लेऑफ में पहुंचना तय हो जाएगा। हालांकि हार की स्थिति में समीकरण थोड़ा जटिल हो सकते हैं। फिलहाल, टीम का आत्मविश्वास काफी ऊंचा नजर आ रहा है और कप्तान रियान पराग भी मैदान के अंदर और बाहर दोनों मोर्चों पर खुलकर अपनी बात रख रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें