ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। विदेशी या तटस्थ मैदानों पर भारत के लिए विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज अब पंत हैं। पंत के नाम 2501 रन हो गए हैं। उन्होंने इस मामले में भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 2496 रन हैं। पंत का औसत भी धोनी से बेहतर है। उन्होंने 41.68 के औसत से ये रन बनाए हैं, जबकि धोनी का औसत 32.84 रहा।
विदेश/न्यूट्रल मैदानों पर भारत के लिए विकेटकीपर के सबसे ज्यादा टेस्ट रन
| खिलाड़ी |
रन |
औसत |
| ऋषभ पंत |
2545 |
41.68 |
| एमएस धोनी |
2496 |
32.84 |
| फारुख इंजीनियर |
1209 |
32.67 |
| सैयद किरमानी |
1109 |
21.74 |
| किरण मोरे |
901 |
29.06 |
ओवरऑल भी नंबर-1 बनने के करीब ऋषभ पंत
पंत विदेशी जमीन पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर्स की ओवरऑल लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज मार्क बाउचर (2514) को पछाड़ा। पंत से आगे सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट हैं। गिलक्रिस्ट ने अवे टेस्ट में 2634 टेस्ट रन बनाए। वहीं, पंत ने टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा छक्का जड़ने वालों की लिस्ट में गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ दिया। पंत 52 टेस्ट में 102 छक्कों के साथ तीसरे नंबर पर आ गए हैं। गिलक्रिस्ट ने 96 टेस्ट में 100 छक्के जड़े थे। न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर ब्रेंडन मैकुलम (107 छक्के) दूसरे नंबर पर हैं, जबकि इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (138 छक्के) शीर्ष पर मौजूद हैं।
विदेशी जमीन पर टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर्स
- 2634 - एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया)
- 2545 - ऋषभ पंत (भारत)
- 2514 - मार्क बाउचर (दक्षिण अफ्रीका)
- 2496 - एमएस धोनी (भारत)
- 2198 - एलन नॉट (इंग्लैंड)
- 2142 - एंडी फ्लावर (जिम्बाब्वे)
ऋषभ पंत और एमएस धोनी
- फोटो : IANS/BCCI
स्टंप पर लगते-लगते बची फर्नांडो की गेंद
पंत के लिए दिन का एक पल ऐसा भी आया, जब गेंद ने उन्हें तो परेशान किया ही, स्टंप्स को भी लगभग अपना निशाना बना लिया। पारी के 93.3 ओवर में असिथा फर्नांडो ने पंत को शॉर्ट गेंद डाली। पंत गेंद की गति और लेंथ को सही तरह से नहीं पढ़ पाए और गेंद उनके कंधे पर जा लगी। इसके बाद गेंद हवा में उछली और लगभग स्टंप्स पर जाकर लगी। गेंद स्टंप माइक्रोफोन के पास गिरी और बेल्स को गिराने से बस कुछ इंच दूर रह गई। गेंद को स्टंप्स के इतना करीब जाते देख फर्नांडो ने अपना सिर पकड़ लिया।
पंत को कल चोट लगी थी और आज उसी तरह की गेंद पर छक्का लगाया
- फोटो : Twitter
पंत का रिकॉर्ड, लेकिन गेंद ने बढ़ाई धड़कन
एक तरफ पंत ने एमएस धोनी को पीछे छोड़ते हुए विदेशी और तटस्थ टेस्ट मैचों में भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया, तो दूसरी ओर फर्नांडो की गेंद ने कुछ देर के लिए मैदान पर मौजूद सभी लोगों की धड़कनें बढ़ा दीं। पंत के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने सिर्फ रन बनाने के मामले में ही नहीं, बल्कि बल्लेबाजी औसत में भी धोनी को पीछे छोड़ा है।