फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली से तुलना तो दूर की बात: शुभमन गिल के आगे पानी भरते नजर आए बाबर आजम! 63 वनडे पारी के बाद दोनों के आंकड़े

Sat, 20 Jun 2026 12:55 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तान के फैंस बाबर आजम की तुलना सीधे विराट कोहली से करते हैं, लेकिन असलियत यह है कि बाबर आधुनिक दौर में खेलने के बावजूद रनों, औसत और स्ट्राइक रेट के मामले में भारत के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल के आस-पास भी नहीं टिकते। ऐसा हम क्यों कह रहे हैं, आइए जानते हैं...
विज्ञापन
शुभमन गिल और बाबर आजम की तुलना - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट गलियारों में अक्सर कुछ पाकिस्तानी फैंस और पूर्व दिग्गज बाबर आजम की तुलना महान विराट कोहली से करके उन्हें 'किंग' साबित करने की नाकाम कोशिश करते हैं, लेकिन जब आंकड़ों का आईना सामने आता है, तो सच कुछ और ही बयां करता है। पाकिस्तान के बाबर आजम जिस 'किंग' के टैग को लेकर घूमते हैं, भारतीय क्रिकेट के 'प्रिंस' शुभमन गिल ने करियर की शुरुआती 63 वनडे पारियों में ही उस टैग की हवा निकाल दी है। दोनों बल्लेबाजों के शुरुआती 63 वनडे पारियों के आंकड़ों ने यह साफ कर दिया है कि बाबर आजम, शुभमन के आस-पास भी नहीं ठहरते।
विज्ञापन

आंकड़ों का पंच: कहां टिकते हैं बाबर?
जब दोनों खिलाड़ियों के करियर के एक ही पड़ाव (63 पारियों) की तुलना की जाती है, तो बाबर आजम हर मोर्चे पर पस्त नजर आते हैं।

  • रनों का अंबार: शुभमन गिल ने 63 पारियों में 3191 रन कूट डाले हैं, जबकि बाबर आजम सिर्फ 2761 रन ही बना सके थे। यानी गिल सीधे तौर पर 430 रन आगे हैं।
  • औसत में भी मात: गिल का वनडे औसत 59.09 का है, जो उनके कमाल के कंसिस्टेंसी को दिखाता है। वहीं, बाबर आजम ने शुरुआती 63 वनडे पारियों में 51.12 के औसत से रन बनाए थे। गिल से कोसों आगे खड़े हैं।
  • स्ट्राइक रेट का हाल: आधुनिक वनडे क्रिकेट में स्ट्राइक रेट सबसे मायने रखता है। गिल जहां 101.04 के तूफानी स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हैं, वहीं, बाबर आजम ने 85.77 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए थे और बेहद सुस्त नजर आए थे।
  • बड़ी पारियां खेलने का दम: गिल के नाम वनडे में 208 रनों की ऐतिहासिक डबल सेंचुरी है। इसके विपरीत, बाबर का उच्चतम स्कोर 63 पारियों तक केवल 125 रन ही था।
  • अर्धशतक-शतक: अर्धशतकों के मामले में भी गिल का पलड़ा भारी है, जहां 63 पारियों में गिल के नाम 18 पचासे हैं, वहीं बाबर के खाते में सिर्फ 12 ही आए थे। हालांकि, शतक दोनों ने नौ-नौ ही लगाए।

कोहली, शुभमन और बाबर - फोटो : ANI
कोहली तो बहुत दूर, 'जूनियर कोहली' से ही हार गए बाबर!
क्रिकेट फैंस इस बात से भली-भांति वाकिफ हैं कि विराट कोहली का वनडे रिकॉर्ड एक अलग ही ग्रह का है। बाबर आजम के फैंस उनकी तुलना कोहली के रिकॉर्ड से करते नहीं थकते, लेकिन असली मजे की बात तो यह है कि बाबर आजम भारत के इस युवा बल्लेबाज (शुभमन गिल) के सामने ही घुटने टेकते दिख रहे हैं।

बाबर आजम को जहां पाकिस्तान में 'किंग' का रुतबा दिया जाता है, वहीं क्रिकेट के असली शहंशाहों के सामने उनके ये आंकड़े बताते हैं कि वह सिर्फ कमजोर टीमों के खिलाफ रन बटोरने वाले (स्टैटपैडर) बनकर रह गए हैं। 63 पारियों के ये आंकड़े गवाह हैं कि बाबर आजम का गेम न तो गिल जैसी आक्रामकता रखता है और न ही कोहली जैसी मैच जिताने वाली क्लास।

शुरुआती 63 वनडे पारियों के बाद कोहली
कोहली ने अपनी शुरुआती 63 वनडे पारियों के बाद 45.38 की औसत से 2496 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 82.7 का रहा था। कोहली के रन भले ही बाबर से कम हैं, लेकिन अगस्त 2008 में वनडे डेब्यू से लेकर शुरुआती 63 पारियों तक उन्होंने जो भी मैच खेले वो बड़ी बड़ी टीमों के खिलाफ थे। 63 में से 19 पारियां श्रीलंका (तब श्रीलंका की सबसे मजबूत टीम खेल रही थी) के खिलाफ थीं। पाकिस्तान के खिलाफ तीन पारियां थीं। आठ पारियां इंग्लैंड के खिलाफ आईं थीं। सात पारियां वेस्टइंडीज के खिलाफ थीं। आठ पारियां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ थीं। चार पारियां बांग्लादेश के खिलाफ थीं। दो पारियां जिम्बाब्वे के खिलाफ थीं। चार पारियां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ थीं। छह पारियां न्यूजीलैंड के खिलाफ थीं। एक-एक पारी नीदरलैंड और आयरलैंड के खिलाफ थी।
विज्ञापन

विराट कोहली-बाबर आजम - फोटो : ANI
कोहली बनाम गिल बनाम बाबर
वहीं, पाकिस्तान के बाबर का वनडे डेब्यू मई 2015 में हुआ था। तब से लेकर 63 पारियों तक में से छह पारियां जिम्बाब्वे के खिलाफ थीं। सात पारियां श्रीलंका के खिलाफ थीं, लेकिन तब तक जयवर्धने और संगकारा समेत श्रीलंका के कई स्टार वनडे से संन्यास ले चुके थे। 15 पारियां इंग्लैंड के खिलाफ थीं। इसके अलावा कुछ पारियां, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, आयरलैंड, वेस्टइंडीज के खिलाफ थीं। कोहली आगे चलकर और बेहतर होते गए वनडे में, जबकि बाबर के फॉर्म में गिरावट देखने को मिली है। ऐसे में बाबर कोहली के आसपास तो कहीं नहीं हैं और यह बात को खुद पाकिस्तानी दिग्गज भी मानते हैं। फिलहाल बाबर शुभमन के आसपास भी नहीं दिख रहे हैं।

63 वनडे पारियों के बाद तीनों की तुलना
आंकड़े शुभमन गिल बाबर आजम विराट कोहली
पारियां 63 63 63
कुल रन 3191 2761 2496
औसत 59.09 51.12 45.38
स्ट्राइक रेट 101.04 85.77 82.70
शतक 9 9 7
अर्धशतक 18 12 16
सर्वोच्च स्कोर 208 125* 118
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें