फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCB vs GT: जीत के बाद कोहली ने पडिक्कल की जमकर तारीफ की; कप्तान रजत पाटीदार ने इन्हें दिया कामयाबी का श्रेय

Sat, 25 Apr 2026 09:01 AM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत के बाद विराट कोहली ने देवदत्त पडिक्कल की तारीफ की। कप्तान रजत पाटीदार ने इसे टीम की सामूहिक मेहनत का नतीजा बताया और गेंदबाजों-बल्लेबाजों दोनों को श्रेय दिया।
विज्ञापन
विराट कोहली-रजत पाटीदार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस (जीटी) को पांच विकेट से हराया। एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में आरसीबी को मिली जीत के नायक विराट कोहली रहे। कोहली ने कहा कि उनकी और देवदत्त पडिक्कल की साझेदारी इस मुकाबले में अहम साबित हुई।  
विज्ञापन

कोहली बने प्लेयर ऑफ द मैच
विराट कोहली ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 81 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने आठ चौके और चार छक्के लगाए। कोहली ने देवदत्त पडिक्कल के साथ मिलकर 115 रनों की अहम साझेदारी निभाई। पडिक्कल ने 27 गेंदों में 55 रन बनाए। विराट को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

'पडिक्कल ने ऐसा दो बार किया'
जीत के बाद कोहली ने कहा, 'हमें शुरू में ही हालात का अंदाजा लगाना था। हम बस एक पार्टनरशिप से दूर थे। हम कोशिश करना और विश्लेषण करना चाहते थे। पडिक्कल ने इस सीजन में ऐसा दो बार किया है। सच कहूं तो यह काफी कम होता है। पडिक्कल की पारी मैच काफी महत्वपूर्ण रही। मैं गेम में बने रहने की कोशिश कर रहा था। मेरी और पडिक्कल की साझेदारी अहम साबित हुई।'

कोहली ने की गेंदबाजों की तारीफ
आरसीबी के गेंदबाजों के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कोहली ने कहा, 'हमारे गेंदबाजों ने शानदार काम किया। स्पिनर्स ग्रिप नहीं बना पा रहे थे। एक बार जब आप हालात को समझ लेते हैं, तो आप खुद को बैक करते हैं। मैसेज बहुत साफ था। हमें इसके लिए जाना था। हमें कोई शक नहीं था। बॉडी लैंग्वेज भरोसे से आती है। हमारे पास ऐसे बल्लेबाज हैं जो गेंदबाजों को परेशान कर सकते हैं। हमारे पास क्रुणाल की क्रिकेट की समझ है। आप उनकी गेंदबाजी में देख सकते हैं। यह कॉम्बिनेशन हमें बहुत कॉन्फिडेंस देता है। हमारे पास ग्रुप में गहराई और कॉन्फिडेंस है। हम यहां खेलकर खुश थे, यह क्रिकेट खेलने के लिए एक खास जगह है। घर पर खेलना और चार मैच जीतना शानदार रहा है। यह एक शानदार शुरुआत रही है।'

क्या बोले कप्तान रजत पाटीदार
गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली जीत के बाद कप्तान रजत ने कहा, 'मैच से कई सबक मिले। भुवनेश्वर और हेजलवुड ने अच्छी शुरुआत की। उन्होंने अच्छी लेंथ पर गेंदबाजी की और उन्हें बाकी गेंदबाजों ने भी फॉलो किया। हमें पता था कि 200 के आस-पास का कोई भी स्कोर चेज करने के लिए अच्छा टोटल होगा। आखिरी तीन ओवर में मुझे लगा कि हमारा कार्यान्वयन एकदम सही था, खासकर यॉर्कर। कोहली और पडिक्कल का प्रदर्शन लाजवाब रहा। मुझे उन्हें बल्लेबाजी करते हुए देखने में मजा आया। हमने बीच के ओवरों में कुछ विकेट गंवाए, यह कुछ ऐसा है जिसे हम आने वाले मैचों में ठीक करने की कोशिश करेंगे।'
विज्ञापन

गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 205 रन लगाए। साई सुदर्शन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 58 गेंदों में 100 रनों की दमदार पारी खेली। हालांकि, आरसीबी ने 206 रनों के लक्ष्य को आसानी से सिर्फ पांच विकेट खोकर 18.5 ओवर में हासिल कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें