फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Team India: 'उसे तुरंत टीम इंडिया में मौका दो', किस युवा क्रिकेटर को लेकर रवि शास्त्री ने दिया यह बयान? दी राय

Sun, 17 May 2026 03:28 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को जल्द टीम इंडिया में मौका देने की वकालत की है। शास्त्री का मानना है कि आईपीएल 2026 में विस्फोटक बल्लेबाजी करने वाले वैभव अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए तैयार हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि आयरलैंड दौरा इस युवा बल्लेबाज को भारतीय टी20 टीम में शामिल करने का सही मौका हो सकता है।
विज्ञापन
रवि शास्त्री - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रवि शास्त्री ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है। पूर्व भारतीय कोच का मानना है कि वैभव अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए तैयार हैं और उन्हें जल्द भारतीय टी20 टीम में मौका मिलना चाहिए।
विज्ञापन

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए वैभव ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है। बाएं हाथ के इस युवा ओपनर ने 11 पारियों में 440 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 236.56 का रहा है। इस दौरान उन्होंने सबसे ज्यादा 40 छक्के भी लगाए हैं।
Trending Videos

शास्त्री बोले - टी20 में तुरंत मौका देना चाहिए
आईसीसी रिव्यू में बातचीत के दौरान रवि शास्त्री ने कहा, 'टीम इंडिया का दरवाजा उसके लिए लगभग तीन-चौथाई खुल चुका है। अगर किसी युवा खिलाड़ी को जल्दी टीम सेटअप में लाना है, तो टी20 फॉर्मेट सबसे सही मंच है और यह खिलाड़ी किसी भी मायने में पीछे नहीं है।' उन्होंने आगे कहा, 'मौजूदा समय में यह लड़का दुनिया की कई टीमों में सीधे जगह बना सकता है। उसके चेहरे पर युवावस्था का जो आत्मविश्वास और ऊर्जा दिखती है, वह खास है।'

'उम्र मायने नहीं रखती'
वैभव की कम उम्र को लेकर हो रही चर्चाओं पर भी शास्त्री ने अपनी राय साफ रखी। उन्होंने कहा, 'बहुत लोग पूछेंगे कि वह 15 साल का है, 16 का है या 14 का। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं सिर्फ उसकी बल्लेबाजी देखता हूं। जिस तरह वह अपने से दोगुनी उम्र के गेंदबाजों के खिलाफ खेल रहा है, उससे साफ है कि वह तैयार है।' शास्त्री ने आगे कहा, 'अब जब आयरलैंड जैसे दौरे आने वाले हैं, तो मैं उसे तुरंत टीम में देखने पर विचार करूंगा।'

आईपीएल में मचाया धमाल
वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन आईपीएल में कई यादगार पारियां खेली हैं। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ 36 गेंदों में शतक जड़ा था, जिसने उन्हें रातोंरात चर्चा में ला दिया। इसके अलावा उन्होंने दो और अर्धशतक लगाए और पूरे सीजन में आक्रामक बल्लेबाजी की। उनके प्रदर्शन के बाद उन्हें हाल ही में पहली बार इंडिया ए टीम में भी जगह मिली है।
विज्ञापन

श्रीलंका दौरे पर होंगी नजरें
अब वैभव जून में श्रीलंका दौरे पर इंडिया ए टीम के साथ त्रिकोणीय सीरीज खेलते नजर आएंगे, जिसमें श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए की टीमें भी हिस्सा लेंगी। अगर वहां भी उनका प्रदर्शन शानदार रहता है, तो जल्द ही सीनियर भारतीय टीम में उनकी एंट्री की चर्चा और तेज हो सकती है। इस साल अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे वैभव को अब भारतीय क्रिकेट का अगला बड़ा सितारा माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें