फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: गुजरात की सबसे बड़ी ताकत क्या है? उपकप्तान राशिद खान ने शीर्ष-2 में जगह पक्की करने के बाद खोला राज

Fri, 22 May 2026 04:12 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

गुजरात टाइटंस के स्टार स्पिनर राशिद खान ने टीम की सफलता का राज बताते हुए कहा कि जीटी ने पूरे सीजन अपनी कमजोरियों पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया, बल्कि खिलाड़ियों की क्षमता और परिस्थितियों के अनुसार खुद को जल्दी ढालने पर भरोसा किया। उन्होंने गेंदबाजों के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन की भी जमकर सराहना की।
विज्ञापन
गुजरात टाइटंस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स पर 89 रन की शानदार जीत दर्ज कर आईपीएल 2026 में शीर्ष दो में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली। इस जीत के बाद टीम के स्टार स्पिनर और उपकप्तान राशिद खान ने गुजरात की सफलता के पीछे का बड़ा कारण बताया। राशिद ने कहा कि टीम ने पूरे सीजन अपनी कमियों पर ज्यादा चर्चा करने के बजाय खिलाड़ियों की क्षमता और सामूहिक प्रदर्शन पर भरोसा बनाए रखा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि प्रत्येक टीम में सुधार की गुंजाइश होती है। प्रत्येक टीम किसी विभाग में मजबूत होती है। कोई भी टीम शत प्रतिशत संपूर्ण नहीं होती है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपके पास कितने अच्छे खिलाड़ी हैं।'

गुजरात टाइटंस - फोटो : ANI
'कमियों के बारे में ज्यादा सोचेंगे तो नुकसान होगा'
गुजरात के मध्यक्रम को लेकर पूरे सीजन सवाल उठते रहे, लेकिन राशिद ने साफ कहा कि टीम ने इन चर्चाओं को खुद पर हावी नहीं होने दिया। उन्होंने कहा, 'पूरे टूर्नामेंट में हमारे मध्य क्रम और ऐसी चीजों को लेकर काफी चर्चा हुई, लेकिन मुझे लगता है कि हर कोई अपना योगदान दे रहा है। हर खिलाड़ी अपनी जिम्मेदारी समझ रहा है और यह बहुत महत्वपूर्ण है।' राशिद ने आगे कहा, 'अगर आप उन 10 या 15 प्रतिशत कमियों के बारे में सोचते रहेंगे, तो इसका असर बाकी 70-75 या 80 प्रतिशत पर भी पड़ेगा।'

गुजरात टाइटंस - फोटो : ANI
'हम चीजों को सरल रखते हैं'
अफगानिस्तान के इस स्टार स्पिनर ने कहा कि गुजरात की टीम ज्यादा जटिल सोचने के बजाय चीजों को आसान रखने में विश्वास करती है। उन्होंने कहा, 'हम चीजों को सरल बनाए रखते हैं और यह काफी महत्वपूर्ण है। विरोधी टीम कोई भी हो, हमारा खिलाड़ी मौका मिलने पर बेहतर प्रदर्शन कर सकता है। फिर चाहे बल्लेबाजी हो, गेंदबाजी हो या फील्डिंग।' उन्होंने कहा कि टीम का पूरा फोकस इस बात पर रहता है कि हर खिलाड़ी टीम के लिए कैसे बेहतर योगदान दे सकता है।

गुजरात टाइटंस - फोटो : ANI
गेंदबाजों की जमकर तारीफ
राशिद ने गुजरात के गेंदबाजी आक्रमण की भी खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि टीम के तेज गेंदबाजों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा, 'विकेट में कोई बदलाव नहीं हुआ। मुझे लगता है कि हमारे पास बहुत अच्छा गेंदबाजी आक्रमण है। विशेषकर हमारे तेज गेंदबाजों ने पूरे टूर्नामेंट में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।' राशिद ने यह भी माना कि आधुनिक टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों को दबाव के बावजूद आक्रामक मानसिकता बनाए रखनी पड़ती है। उन्होंने कहा, 'इस खेल में जब आप 230 रन के स्कोर का बचाव कर रहे होते हैं, तो आप रन लुटाएंगे। ऐसा नहीं है कि आप 18 से 20 डॉट गेंद फेंक सकते हैं। एक गेंदबाज के लिए बल्लेबाजों पर अंकुश लगाना महत्वपूर्ण होता है।'
विज्ञापन

गुजरात टाइटंस - फोटो : ANI
शुभमन और सुदर्शन की तारीफ
राशिद ने कप्तान शुभमन गिल और सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि शुभमन लगातार बेहतर खिलाड़ी बनता जा रहा है। वह परिस्थितियों और मैदान के साथ बहुत जल्दी तालमेल बिठा लेता है और खेल को बहुत जल्दी समझ लेता है।' राशिद के मुताबिक, यही क्षमता गुजरात टाइटंस को बाकी टीमों से अलग बनाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें