कैच छोड़ने की बड़ी गलती
यह घटना सीएसके की पारी के 18वें ओवर में हुई। कगिसो रबाडा की शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद पर कार्तिक शर्मा ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद सही टाइम नहीं हुई और हवा में ऊंची चली गई। गेंद स्क्वायर लेग की दिशा में जा रही थी, जहां राशिद खान और मानव सुथार दोनों कैच लेने के लिए दौड़े। लेकिन दोनों के बीच सही कम्युनिकेशन नहीं हो पाया। दोनों एक-दूसरे का इंतजार करते रह गए और आखिरकार गेंद उनके बीच गिरकर बाउंड्री पार चली गई। इस तरह आसान कैच छोड़ने के कारण सीएसके को चार रन मिल गए।
याद आया पाकिस्तान का पुराना ‘ब्लंडर’
राशिद और सुथार की इस गलती ने 2008 में पाकिस्तान टीम की एक मशहूर फील्डिंग मिस्टेक की याद दिला दी। तब शोएब मलिक और सईद अजमल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अबू धाबी में ऐसा ही आसान कैच छोड़ दिया था। उमर गुल की गेंद पर क्रिस गेल का कैच हवा में गया था, लेकिन मलिक और अजमल के बीच तालमेल की कमी के कारण गेंद उनके बीच गिर गई। ठीक उसी तरह, चेन्नई में भी राशिद और सुथार के बीच तालमेल की कमी ने एक आसान मौका गंवा दिया।