भारत रत्न सचिन तेंडुलकर ने देश में कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन कंसट्रेटर खरीदने के लिए एक करोड़ रुपये दिए हैं। कोरोना महामारी से निपटने के लिए राजस्थान रॉयल्स की टीम भी मदद के लिए आगे आई है। उसने 7.5 करोड़ रुपये दान किए हैं। टीम पहले राजस्थान में कोरोना से निपटने के लिए इंतजामों में मदद कर रही थी। अब देशभर के लिए पहल की है।
राजस्थान रॉयल्स की टीम भी मदद के लिए आगे आई है। उसने 7.5 करोड़ रुपये दान किए हैं। टीम पहले राजस्थान में कोरोना से निपटने के लिए इंतजामों में मदद कर रही थी। अब देशभर के लिए पहल की है।
ऐसा करने वाली वह आईपीएल की पहली टीम बन गई है। आरआर द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि टीम के मालिक और खिलाड़ियों ने यह राशि जुटाई है।
बता दे, इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस और उनके हमवतन पूर्व खिलाड़ी ब्रेट ली ने कोविड-19 महामारी से जूझ रहे भारत के लिए मदद का एलान किया था। कोलकाता नाइट राइडर्स के कमिंस ने सोमवार को भारत में कोविड-19 अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए 'पीएम केयर्स फंड' में 50,000 डॉलर यानी करीब 37 लाख रुपये दान देने की घोषणा की थी। उनके बाद ब्रेट ली ने एक बिटक्वाइन (लगभग 40 लाख रुपये) से मदद करने की घोषणा की थी।
दिल्ली कैपिटल्स ने दिए 1.5 करोड़
दिल्ली कैपिटल्स और उसके संरक्षक जेएसडब्लू फाउंडेशन, जीएमआर वरलक्ष्मी फाउंडेशन व अन्य एनसीआर क्षेत्र में कोरोना राहत कार्यों में लगे संगठनों की मदद के लिए 1.5 करोड़ रुपये के वित्तय सहयोग की घोषणा की है।