अश्विन ने बताया दमदार तस्वीर
अपने यूट्यूब शो पर बात करते हुए रविचंद्रन अश्विन ने कहा, 'मैंने मैच के बाद टीवी पर एक बहुत दमदार तस्वीर देखी। रिकी पोंटिंग डगआउट में अकेले आगे झुककर बैठे थे। उनके दिमाग में बहुत कुछ चल रहा होगा। एक समय पंजाब टॉप-2 में जाने की मजबूत दावेदार लग रही थी, लेकिन अब उन्हें खुद से पूछना पड़ रहा होगा कि आखिर गलती कहां हुई।' अश्विन ने यह भी बताया कि वह खुद 2018 में इसी स्थिति का हिस्सा रह चुके हैं और जानते हैं कि लगातार हार टीम पर कितना असर डालती है।