फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PSL: आईपीएल की राह पर पीएसएल? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने लीग में संरचनात्मक सुधारों की घोषणा की

Mon, 19 Jan 2026 04:28 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर

सार

खिलाड़ियों की नीलामी के लिए फ्रेंचाइजी का कुल बजट भी 13 लाख अमेरिकी डॉलर से बढ़ाकर 16 लाख अमेरिकी डॉलर कर दिया गया है।
विज्ञापन
पाकिस्तान सुपर लीग - फोटो : PSL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में बड़े संरचनात्मक सुधारों की घोषणा की है, जिसमें 2016 में इस प्रतियोगिता की शुरुआत से प्रचलित ड्राफ्ट प्रणाली के स्थान पर खिलाड़ी नीलामी प्रणाली लागू करना भी शामिल है।
विज्ञापन


खिलाड़ियों की नीलामी के लिए फ्रेंचाइजी का कुल बजट भी 13 लाख अमेरिकी डॉलर से बढ़ाकर 16 लाख अमेरिकी डॉलर कर दिया गया है। पीएसएल के सीईओ सलमान नसीर ने कहा, 'पीएसएल में अब ड्राफ्ट प्रणाली की जगह खिलाड़ियों की नीलामी प्रणाली लागू होगी जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और टीमों के बीच संतुलन भी पैदा होगा।'

उन्होंने कहा कि इससे खिलाड़ियों को कमाई के अधिक अवसर भी मिलेंगे। नए सुधारों के तहत प्रत्येक फ्रेंचाइजी अधिकतम चार खिलाड़ियों को अपने पास रख सकेगी, जिसमें प्रत्येक श्रेणी में एक ही खिलाड़ी शामिल होगा। पहले प्रत्येक फ्रेंचाइजी को अपनी टीम में आठ खिलाड़ियों को ‘रिटेन’ करने की अनुमति थी।
विज्ञापन


नसीर ने कहा कि खिलाड़ियों की नीलामी से पहले दोनों नई टीम हैदराबाद और सियालकोट को उपलब्ध खिलाड़ियों के पूल से चार खिलाड़ियों का चयन करने की अनुमति दी जाएगी। पीएसएल 26 मार्च से शुरू होगा और इस बार इसके मैच फैसलाबाद में भी खेले जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें