रंग बदलने की वजह साफ नहीं
गेंद के रंग बदलने की सटीक वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि खिलाड़ी गेंद को जमीन पर रगड़ रहे थे, जिसकी वजह से उसका रंग बदल गया। वहीं, कुछ का दावा है कि हैदराबाद के खिलाड़ी जर्सी पर गेंद को रगड़ रहे थे, जो कि आम बात है, लेकिन गेंद ने जर्सी का कलर ले लिया। लाहौर कलंदर्स की पारी के 15वें ओवर के बाद गेंद को बदलना पड़ा। हालांकि, कुछ लोगों का मानना है कि ओस भी इसका एक कारण हो सकती है। इस घटना को लेकर पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया।
पीएसएल के पहले ही मैच में विवाद
वजह चाहे जो कुछ भी हो, लेकिन सीजन के पहले ही मैच में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 विवादों में घिर गई। हैदराबाद किंग्समेन के कप्तान मार्नस लाबुशेन ने अंपायर से शिकायत भी की। क्रिकेट में गेंद को चमक बनाए रखने के लिए खिलाड़ियों का उसे अपने कपड़ों से रगड़ना आम बात है, लेकिन लाबुशेन ने माना कि उन्होंने अपने करियर में ऐसा कभी नहीं देखा। उन्होंने पोस्ट-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,
'मैंने दूसरे ओवर के बाद ही अंपायर से कहा- ये क्या हो रहा है? गेंद लाल हो रही है। शायद ये कपड़ों की वजह से हो रहा है। मैंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा।'