फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: प्रीति जिंटा ने प्रियांश आर्य को क्यों मारा पेट पर मुक्का? पंजाब की ऐतिहासिक जीत के बाद मजेदार नजारा

Sun, 26 Apr 2026 06:43 PM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली

सार

पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 265 रन का लक्ष्य हासिल कर आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज किया। मैच के बाद प्रीति जिंटा का प्रियांश आर्य को मजाकिया 'पंच' मारना चर्चा में रहा। वहीं केएल राहुल की 152 रन की पारी और पंजाब की तूफानी शुरुआत इस मुकाबले के मुख्य आकर्षण रहे।
विज्ञापन
प्रीति का प्रियांश को पंच - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स ने इतिहास रचते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 265 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। यह आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज है। इस जीत के बाद मैदान पर जश्न का माहौल था, जहां टीम की सह-मालकिन प्रीति जिंटा का एक मजेदार अंदाज भी देखने को मिला।
विज्ञापन

प्रीति जिंटा का पंच बना चर्चा का विषय
मैच जीतने के बाद प्रीति जिंटा मैदान पर आईं और खिलाड़ियों को बधाई देने लगीं। इसी दौरान उन्होंने युवा ओपनर प्रियांश आर्य को मजाकिया अंदाज में हल्का सा पंच मारा, जिस पर खिलाड़ी ने भी मजेदार रिएक्शन दिया। कॉमेंट्री कर रहे रवि शास्त्री ने इस पर चुटकी लेते हुए कहा- ओह, यह तो अच्छा पंच था! यह हल्का-फुल्का पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

पंजाब ने रचा इतिहास, सबसे बड़ा रन चेज
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने 265 रन का लक्ष्य छह विकेट से हासिल कर लिया और सात गेंदें बाकी रहते मैच जीत लिया। यह आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज है, जिसने सभी को चौंका दिया।

दिल्ली की ओर से राहुल का ऐतिहासिक शतक
पहले बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल ने 67 गेंदों में नाबाद 152 रन बनाए, जिसमें 16 चौके और नौ छक्के शामिल थे। यह आईपीएल में किसी भारतीय बल्लेबाज का सबसे बड़ा स्कोर है। यह पारी ओवरऑल तीसरे स्थान पर आती है, जहां क्रिस गेल (175*) और ब्रेंडन मैकुलम (158*) उनसे आगे हैं।

राणा-राहुल की रिकॉर्ड साझेदारी
नीतीश राणा ने 44 गेंदों में 91 रन बनाए। उन्होंने राहुल के साथ दूसरे विकेट के लिए 95 गेंदों में 220 रन की साझेदारी की, जिससे दिल्ली 264/2 के विशाल स्कोर तक पहुंची।
विज्ञापन

पंजाब की तूफानी शुरुआत ने बदला मैच
लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रभसिमरन सिंह (76 रन, 26 गेंद) और प्रियांश आर्य (43 रन, 17 गेंद) ने 6.5 ओवर में 126 रन की साझेदारी कर मैच की दिशा बदल दी। इसके बाद श्रेयस अय्यर ने 36 गेंदों में नाबाद 71 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें