फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रज्ञान ओझा के हाथों में टीम इंडिया के चयन की कमान: रमेश पोवार को भी मिली जगह; समिति में और कौन-कौन?

Mon, 19 Oct 2026 04:11 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

बीसीसीआई ने प्रज्ञान ओझा को भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की चयन समिति का अध्यक्ष बनाया है। वरिष्ठता के आधार पर ओझा समिति की कमान संभालेंगे। रमेश पोवार को भी सदस्य नियुक्त किया गया है। वहीं, बोर्ड ने चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष अजीत अगरकर के कार्यकाल की सराहना की, जिसमें भारत ने तीन आईसीसी ट्रॉफी और दो एशिया कप खिताब जीते।
विज्ञापन
प्रज्ञान और रमेश - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पुरुष टीम की चयन समिति में बदलाव किया है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि पूर्व क्रिकेटर रमेश पोवार को चयन समिति में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। ओझा वरिष्ठता यानी सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने के आधार पर समिति की अध्यक्षता करेंगे। वह अजीत अगरकर की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे।

विज्ञापन


बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) में शामिल अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे ने चयन समिति के सदस्य की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया पूरी की। दोनों ने बीसीसीआई मुख्यालय में आवेदकों की स्क्रीनिंग और इंटरव्यू के बाद रमेश पोवार के नाम की सर्वसम्मति से सिफारिश की।
 

विज्ञापन
Trending Videos

आरपी सिंह और प्रज्ञान ओझा - फोटो : Instagram
प्रज्ञान ओझा की अगुआई में काम करेगी चयन समिति
पुरुष चयन समिति में अब प्रज्ञान ओझा अध्यक्ष होंगे। उनके साथ शिव सुंदर दास, आरपी सिंह, अजय रात्रा और रमेश पोवार सदस्य के रूप में काम करेंगे। बीसीसीआई ने स्पष्ट किया कि सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने के आधार पर ओझा समिति की अध्यक्षता करेंगे। चयन समिति की जिम्मेदारी भारतीय पुरुष टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन करना और टीम संयोजन से जुड़े फैसलों में भूमिका निभाना है। ऐसे में ओझा की अगुआई वाली समिति के सामने टीम की जरूरतों और खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर चयन संबंधी फैसले लेने की जिम्मेदारी होगी।

प्रज्ञान ओझा का करियर
प्रज्ञान ने भारत के 24 टेस्ट, 18 वनडे और छह टी20 मैच खेले। 24 टेस्ट में उन्होंने 113 विकेट, 18 वनडे में 21 विकेट और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 10 विकेट लिए। टेस्ट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 47 रन देकर छह विकेट रहा। वहीं, वनडे में 38 रन देकर चार विकेट और टी20 में 21 रन देकर चार विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।

रमेश पोवार - फोटो : BCCI
रमेश पोवार को भी मिली जगह
रमेश पोवार ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में भारत के लिए दो टेस्ट और 31 वनडे मैच खेले हैं। क्रिकेट से संन्यास के बाद उन्होंने कोचिंग में भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। वह भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच रहने के अलावा मुंबई और गुजरात की टीमों के साथ भी काम कर चुके हैं। इसके अलावा वह बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच रहते हुए पोवार के मार्गदर्शन में टीम ने एशिया कप का खिताब जीता था। इसके अलावा टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक भी हासिल किया था। अब चयन समिति में उनकी नियुक्ति के साथ भारतीय क्रिकेट में उनका कामकाज एक नई भूमिका में आगे बढ़ेगा।

गंभीर और अगरकर - फोटो : Gautam Gambhir X
अगरकर के कार्यकाल में भारत ने जीतीं तीन आईसीसी ट्रॉफी
बीसीसीआई ने निवर्तमान चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर के योगदान की भी सराहना की। बोर्ड ने उनके समर्पण, दृढ़ता और योगदान के लिए आभार जताया। अगरकर को जुलाई 2023 में पुरुष चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। बीसीसीआई के मुताबिक, अगरकर के कार्यकाल के दौरान भारतीय क्रिकेट ने अहम उपलब्धियां हासिल कीं। इस अवधि में भारत ने तीन आईसीसी ट्रॉफी, दो एशिया कप खिताब और लगातार दो एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक जीते। अब प्रज्ञान ओझा की अगुआई वाली समिति पर भारतीय क्रिकेट की इसी यात्रा को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी।

पुरुष चयन समिति में ये पांच नाम
 
  • प्रज्ञान ओझा: अध्यक्ष
  • शिव सुंदर दास: सदस्य
  • आरपी सिंह: सदस्य
  • अजय रात्रा: सदस्य
  • रमेश पोवार: सदस्य
विज्ञापन

भारतीय टीम - फोटो : PTI
प्रज्ञान ओझा की अध्यक्षता और रमेश पोवार की नियुक्ति के साथ पुरुष चयन समिति का नया स्वरूप सामने आ गया है। अब इस समिति के फैसलों पर नजर रहेगी कि वह आगामी अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों और भविष्य की टीम तैयारियों के लिए किस तरह खिलाड़ियों का चयन करती है। प्रज्ञान का पहला असाइनमेंट नेपाल दौरे के लिए भारत-ए टीम का चयन करना रह सकता है। इसके अलावा उन्हें दिसंबर में श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी20 की सीरीज के लिए भी चयन करना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें