फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंडपेपर विवाद: उस्मान ख्वाजा के आरोपों पर कल जवाब देंगे कमिंस; उससे पहले पत्नी से क्यों भिड़े? वीडियो वायरल

Thu, 12 Nov 2026 11:38 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस का पत्नी बेकी के साथ बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। यह वीडियो उस्मान ख्वाजा की किताब 'सब्र' में 2018 के बॉल टैंपरिंग विवाद को लेकर किए गए दावों के बीच सामने आया है। कमिंस ने इन आरोपों पर मीडिया के सामने जवाब देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
कमिंस और बेकी के बीच लड़ाई - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह अपनी पत्नी बेकी के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों के बीच बहस होने की चर्चा है। यह वीडियो ऐसे समय सामने आया है, जब कमिंस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा की किताब में बॉल टैंपरिंग विवाद को लेकर किए गए दावों पर जवाब देने वाले हैं।

विज्ञापन


द ऑस्ट्रेलियन की ओर से बुधवार को प्रकाशित वीडियो फुटेज के मुताबिक, कमिंस और उनकी पत्नी बेकी को पास की एक प्रॉपर्टी में जाने से पहले बातचीत करते देखा गया। टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहने कमिंस इस दौरान शांत नजर आए, जबकि उनकी पत्नी के हावभाव कुछ नाराजगी वाले दिखे। हालांकि, दोनों के बीच क्या बातचीत हुई और उनके बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी या नहीं, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन


Trending Videos

कमिंस और बेकी - फोटो : Twitter
ख्वाजा के आरोपों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे कमिंस
कमिंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर घोषणा की है कि वह उस्मान ख्वाजा के आरोपों पर मीडिया के सवालों का जवाब देंगे। उन्होंने लिखा, 'मैं कल सुबह क्रिकेट सेंट्रल में ट्रेनिंग कर रहा हूं, इससे पहले कि ब्लूज शील्ड मैच खेलें। इस सप्ताह की घटनाओं के बारे में सुबह 9:30 बजे किसी भी और सभी मीडिया से बात करके खुशी होगी। मैंने उस्मान के आरोपों की लंबी सूची और पूरे विषय को बेहतर ढंग से समझने के लिए कुछ समय लिया है, ताकि मैं ठीक से जवाब दे सकूं।' उन्होंने आगे लिखा, 'इसके बाद कृपया रुकें और ब्लूज को सपोर्ट करें। मैं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) से डिटेल्स भेजने के लिए कहूंगा।'
विज्ञापन

वॉर्नर, स्मिथ, ख्वाजा और बैनक्रॉफ्ट - फोटो : Twitter
ख्वाजा ने किताब में क्या दावा किया?
उस्मान ख्वाजा ने अपनी हाल में प्रकाशित किताब 'सब्र' में 2018 के केपटाउन टेस्ट में हुए बॉल टैंपरिंग विवाद पर कई दावे किए हैं। दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए इस टेस्ट में गेंद से छेड़छाड़ के मामले में डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ और कैमरन बैनक्रॉफ्ट को जिम्मेदार ठहराया गया था। ख्वाजा का दावा है कि इस घटना की जानकारी केवल इन तीन खिलाड़ियों को ही नहीं, बल्कि पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को थी। उनके इस बयान ने क्रिकेट जगत में नई बहस छेड़ दी है। कमिंस उस विवादित टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे। ऐसे में ख्वाजा के दावों पर उनका जवाब काफी अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें