फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया: 2-1 से सीरीज गंवाने के बाद पैट कमिंस ने क्या कहा? टीम में बदलाव के दिए संकेत

Sun, 01 Nov 2026 10:08 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन

सार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टीम में बदलाव के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि नंबर-1 रैंकिंग पर वापसी के लिए टीम को अपने प्रदर्शन और खेलने के अंदाज में सुधार करना होगा। ऑस्ट्रेलिया ने पिछले पांच टेस्ट सीरीज में से तीन गंवाई हैं। अब उसे नौ दिसंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज खेलनी है।
विज्ञापन
हेजलवुड और कमिंस - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केपटाउन में खेले गए तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 176 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज भी 2-1 से गंवा दी। ऑस्ट्रेलिया कप्तान पैट कमिंस ने इन निराशाजनक सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम में संभावित बदलाव का संकेत दिया है।  
विज्ञापन


मैच के बाद कमिंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कहा, 'मुझे लगता है कि सीरीज हारने के बाद हमेशा बदलावों की बात होती है। यह सही भी है। हम लगातार दो गेम हार गए। हम एक बहुत अच्छी टीम हैं, लेकिन मुझे लगता है कि अगर हमें नंबर 1 पर वापस आना है तो हमें थोड़ा और बेहतर होने की ज़रूरत है। शायद स्टाइल में बदलाव हो, कुछ मामलों में खिलाड़ियों में बदलाव हो। हमें कुछ सप्ताह दीजिए, हम इस पर काम करेंगे।'

कमिंस ने कहा, 'सीरीज में 2-1 से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में बदलाव पर सोचना होगा।' उन्होंने कहा, 'सीरीज में हम 1-0 से आगे थे। इस मैच में भी शुरुआती 3 दिन हमारे पक्ष में थे। इसके बावजूद हारना निराशाजनक रहा। मुझे नहीं पता कि भविष्य में दक्षिण अफ्रीका दौरा कब होगा। हममें से कई लोगों के लिए यहां की यह आखिरी टूर हो सकती है। इस सीरीज के बारे में हम लंबे समय से बात कर रहे थे, लेकिन हम अच्छा नहीं खेल पाए।'
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया ने पिछले पांच टेस्ट सीरीज में तीसरी टेस्ट सीरीज गंवाई है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट जीतने के बाद भी ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से सीरीज गंवानी पड़ी। इस हार के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने मई 2024 के बाद पहली बार रैंकिंग में नंबर 1 की जगह गंवा दी और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टेबल में तीसरे स्थान पर आ गए। ऑस्ट्रेलिया को अगली टेस्ट सीरीज अपने घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलनी है। चार टेस्ट मैचों की ये सीरीज 9 दिसंबर से शुरू होगी। इस सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम में कई बड़े बदलाव दिख सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें