फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे शोएब मलिक, ट्रक में जा घुसी पाकिस्तानी क्रिकेटर की कार

Mon, 11 Jan 2021 09:29 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
विज्ञापन
पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक
विज्ञापन

पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक का लाहौर के नेशनल हाई परफॉरमेंस सेंटर एक्सीडेंट (एनएचपीसी) के पास एक्सीडेंट हो गया है। सड़क किनारे खड़े ट्रक में उनकी स्पोर्ट्स कार घुस गई। हालांकि, इस हादसे में पाकिस्तानी क्रिकेटर को कोई चोट नहीं लगी है वह सुरक्षित हैं। इस हादसे में उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई है। बता दें कि शोएब मलिक भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के पति हैं।

विज्ञापन


स्पोर्ट्स कार का अगला हिस्सा बुरी तरह टूटा
बता दें कि लाहौर के नेशनल हाई परफॉरमेंस सेंटर (एनएचपीसी) के पास एक रेस्टोरेंट के नजदीक एक ट्रक खड़ा थी। जिससे जाकर शोएब मलिक की स्पोर्टस कार टकराई। कार की अगला हिस्सा बुरी तरह टूट गया है। इस हादसे पर अभी तक शोएब मलिक ने कोई बयान नहीं दिया है।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कंट्रोल में नहीं थी कार
पाकिस्तान की न्यूज एजेंसी जियो न्यूज के अनुसार, एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि क्रिकेटर की स्पोर्टस कार एनएचपीसी से तेज स्पीड में निकली लेकिन वह कंट्रोल में नहीं थी। जिसकी वजह से उनकी कार फिसल गई और सीथे जाकर ट्रक से टकरा गई। गरीमत यह रही की क्रिकेटर को कोई हानि नही पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्वीट कर बताया- मैं ठीक हूं

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें