मोहम्मद आमिर (3/50) की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद फखर जमां (76), अबिद अली (74) और हारिस सोहेल (56) की अर्द्धशतकीय पारियों से पाकिस्तान ने तीसरे व अंतिम वनडे में श्रीलंका को पांच विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-0 से जीती।
श्रीलंका से मिले 298 रन के लक्ष्य को पाक ने दस गेंद शेष रहते पांच विकेट पर 299 रन बनाकर हासिल कर लिया। इससे पहले श्रीलंका ने ओपनर दानुष्का गुणतिलका (133) की करिअर की सर्वश्रेष्ठ पारी और दूसरे शतक से नौ विकेट पर 297 रन बनाए। गुणतिलका के अलावा कप्तान लाहिरू तिरिमाने ने 36 और दासुन शनाका ने 43 रन की पारी खेली।