फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs BAN Live Score: 38 पर पाकिस्तान को तीसरा झटका, साहिबजादा-माज के बाद अयूब आउट; बांग्लादेश ने 111 रन बनाए

Thu, 01 Oct 2026 08:26 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, निशिन

सार

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशियन गेम्स में क्वार्टर फाइनल मुकाबले बारिश से धुलने के बाद अब कारवां सेमीफाइनल तक पहुंच चुका है। पाकिस्तान टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। बारिश की वजह से यह मुकाबला 13-13 ओवर का कर दिया गया है।
विज्ञापन
बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशियन गेम्स में क्वार्टर फाइनल मुकाबले बारिश से धुलने के बाद अब कारवां सेमीफाइनल तक पहुंच चुका है। पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। बारिश की वजह से यह मुकाबला 13-13 ओवर का कर दिया गया है। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 13 ओवर में सात विकेट पर 111 रन बनाए हैं। 112 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की पारी जारी है। पाकिस्तान ने 16 रन पर दो विकेट गंवा दिए हैं। फिलहाल उस्मान खान और सैम अयूब क्रीज पर हैं।
विज्ञापन

पाकिस्तान की पारी
 
  • छह के स्कोर पर पाकिस्तान को पहला झटका लगा। कप्तान साहिबजादा फरहान एक रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मेहदी हसन ने हृदोय के हाथों कैच कराया।
  • फिर 16 के स्कोर पर पाकिस्तान को दूसरा झटका लगा। नसूम अहमद ने माज सदाकत को हृदोय के हाथों कैच कराया। वह सात गेंद में दो चौके की मदद से 15 रन बनाकर आउट हुए।

बांग्लादेश की पारी
 
  • बांग्लादेश को दूसरे ओवर में 17 के स्कोर पर पहला झटका लगा। अराफात मिनहास ने तंजीद हसन तमीम को साहिबजादा के हाथों कैच कराया। तंजीद सात रन बना सके।
  • इसके बाद 20 के स्कोर पर बांग्लादेश को दूसरा झटका लगा। सैम अयूब ने कप्तान लिटन दास को बोल्ड किया। लिटन दो रन बना सके।
  • इसके बाद 21 के स्कोर पर बांग्लादेश को तीसरा झटका लगा। अराफात मिनहास ने परवेज हुसैन को वसीम जूनियर के हाथों कैच कराया। वह एक रन बना सके।
  • बांग्लादेश को चौथा झटका 45 के स्कोर पर लगा। सुफियान मुकिम ने सैफ हसन को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 17 गेंद में 19 रन बना सके।
  • बांग्लादेश को पांचवां झटका 98 के स्कोर पर लगा। तौहिद हृदोय 25 गेंद में दो चौके और चार छक्के की मदद से 42 रन की तूफानी पारी खेलकर आउट हुए। उन्हें मुकिम ने अयूब के हाथों कैच कराया।
  • बांग्लादेश को छठा झटका 99 के स्कोर पर लगा। मोसद्दक हुसैन को मुकिम ने फरहान के हाथों कैच कराया। वह 11 रन बना सके।
  • बांग्लादेश को सातवां झटका 111 के स्कोर पर लगा। रिशाद हुसैन रन आउट हुए। वह दो रन बना सके। मेहदी हसन आठ रन बनाकर नाबाद रहे।
  • पाकिस्तान की ओर से सुफियान मुकिम ने तीन विकेट लिए। वहीं, अराफात मिनहास को दो विकेट मिले। सैम अयूब ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

बांग्लादेश: तंजिद हसन तमीम, लिटन दास (विकेटकीपर/कप्तान), तौहीद हृदोय, परवेज हुसैन इमोन, मोसादेक हुसैन, सैफ हसन, मेहदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, शरीफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान।

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान (कप्तान), सैम अयूब, उस्मान खान (विकेटकीपर), माज सदाकत, हसन नवाज, अब्दुल समद, अराफात मिन्हास, अहमद दानियाल, मोहम्मद वसीम जूनियर, अबरार अहमद, सुफियान मुकीम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें