फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noman Ali: पाकिस्तान के नोमान अली ने रचा इतिहास, टेस्ट में 100 विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज गेंदबाज बने

Tue, 12 May 2026 03:06 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

नोमान ने 39 साल 217 दिन की उम्र में अपने 100 विकेट पूरे किए और टेस्ट क्रिकेट में इस उपलब्धि को हासिल करने वाले सबसे उम्रदराज गेंदबाज बने। इस मामले में नोमान ने इंग्लैंड के बॉबी पील को पीछे छोड़ा।
विज्ञापन
पाकिस्तान टीम (नोमान अली बिना कैप के) - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट के पांचवें दिन पाकिस्तान के बाएं हाथ के स्पिनर नोमान अली ने इतिहास रचा। नोमान टेस्ट क्रिकेट में 100 विकेट पूरे करने वाले सबसे उम्रदराज गेंदबाज बन गए हैं। 
विज्ञापन


नोमान अली ने पारी में तीन विकेट लिए। इस दौरान दूसरे विकेट के रूप में मेहदी हसन मिराज का विकेट लेते ही टेस्ट क्रिकेट में उनके 100 विकेट पूरे हो गए। नोमान ने 39 साल 217 दिन की उम्र में अपने 100 विकेट पूरे किए और टेस्ट क्रिकेट में इस उपलब्धि को हासिल करने वाले सबसे उम्रदराज गेंदबाज बने। इस मामले में नोमान ने इंग्लैंड के बॉबी पील को पीछे छोड़ा। बॉबी ने 1896 में 39 साल 180 दिन की उम्र में 100 विकेट लिए थे। 

टेस्ट क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज गेंदबाजों में इंग्लैंड के रे इलिंगवर्थ (39 वर्ष 30 दिन), ऑस्ट्रेलिया के क्लैरी ग्रिमेट (39 वर्ष 22 दिन) और इंग्लैंड के सिडनी बार्न्स (38 साल 310) का नाम भी शामिल है।नोमान पाकिस्तान की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर आ गए हैं। नोमान ने 22 मैचों में ये उपलब्धि हासिल की है। फजल महमूद ने भी अपने 100 विकेट 22 मैचों में पूरे किए थे। सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले पाकिस्तान गेंदबाजों में यासिर शाह पहले नंबर (17 मैच), सईद अजमल दूसरे नंबर (19 मैच) और वकार युनुस तीसरे नंबर (20 मैच) पर हैं। 
विज्ञापन


टेस्ट मैच पर गौर करें तो पाकिस्तान को जीत के लिए 76 ओवरों में 268 रन का लक्ष्य मिला है। बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 413 रन बनाए थे। पाकिस्तान की पहली पारी 386 रन पर सिमटी थी। बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी नौ विकेट पर 240 रन पर घोषित की और पहली पारी में मिले 27 रन की बढ़त की बदौलत पाकिस्तान को जीत के लिए 268 का लक्ष्य दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें