फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के खिलाफ मैच में पाकिस्तानियों ने की हद पार!: क्रांति पर की घटिया टिप्पणी, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल

Mon, 07 Sep 2026 02:27 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

भारत-पाकिस्तान महिला एशिया कप मुकाबले के दौरान कुछ दर्शकों की क्रांति गौड़ को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों का वीडियो वायरल होने से विवाद खड़ा हो गया। सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे शर्मनाक बताया। हालांकि मैदान पर भारत ने पाकिस्तान को 55 रन पर समेटकर सात विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की।
विज्ञापन
क्रांति गौड़ - फोटो : PTI/IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-पाकिस्तान का मुकाबला हो और मैदान पर रोमांच न हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है, लेकिन इस बार मुकाबले का एक वीडियो क्रिकेट के रोमांच से ज्यादा कुछ पाकिस्तानी दर्शकों की घटिया सोच और शर्मनाक हरकत के कारण चर्चा में है। भारत और पाकिस्तान के बीच महिला एशिया कप टी20 मुकाबले के दौरान कुछ पाकिस्तानी दर्शकों की आपत्तिजनक टिप्पणियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में भारतीय क्रिकेटर क्रांति गौड़ को लेकर उनकी लैंगिक पहचान और दिखने को लेकर बेहद आपत्तिजनक बातें सुनाई दे रही हैं। 
विज्ञापन



विज्ञापन

 

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। फैंस का कहना है कि खेल के मैदान में अपनी टीम का हौसला बढ़ाने के नाम पर किसी खिलाड़ी को इस तरह निशाना बनाना जुनून नहीं, बल्कि खेल भावना की सारी हदें पार करना है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सामने आए वीडियो में एक पाकिस्तानी शख्स बार-बार गौड़ को पुरुष बताने जैसी टिप्पणियां करता सुनाई पड़ता है। हालांकि, वीडियो में आवाजें निकाल रहे दर्शकों की पहचान और घटना की पूरी परिस्थितियों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।



वीडियो ने छेड़ी बहस
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इस तरह की टिप्पणियों की कड़ी आलोचना की। लोगों का कहना है कि भारत-पाकिस्तान मुकाबले की प्रतिद्वंद्विता अपनी जगह है, लेकिन किसी खिलाड़ी के रूप-रंग या व्यक्तिगत पहचान को निशाना बनाना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हो सकता। खासकर महिला खिलाड़ियों को लेकर इस तरह की टिप्पणियां खेल के मैदान और सोशल मीडिया, दोनों जगह लंबे समय से चिंता का विषय रही हैं। क्रांति गौड़ से जुड़ा यह वीडियो एक बार फिर खिलाड़ियों के प्रति सम्मान और खेल भावना को लेकर बहस के केंद्र में आ गया है।
विज्ञापन

मैदान पर भारत ने पाकिस्तान को रौंदा
वहीं मुकाबले की बात करें तो भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ पूरी तरह एकतरफा प्रदर्शन किया। भारत ने पाकिस्तान को महज 55 रन पर ऑलआउट कर दिया, जो महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पाकिस्तान का अब तक का सबसे कम स्कोर है। भारत की युवा स्पिनरों श्री चरणी और प्रेमा रावत ने पाकिस्तान की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। दोनों ने तीन-तीन विकेट हासिल किए।

चरणी ने चार ओवर में सिर्फ सात रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि प्रेमा ने नौ रन देकर तीन विकेट झटके। दीप्ति शर्मा ने भी पांच रन देकर दो विकेट का शानदार स्पेल किया। पाकिस्तान ने 27 रन तक बिना विकेट गंवाए अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन इसके बाद भारतीय स्पिनरों ने ऐसा शिकंजा कसा कि पूरी टीम बुरी तरह लड़खड़ा गई। पाकिस्तान ने सिर्फ नौ रन जोड़कर अपने छह विकेट गंवा दिए और 27/0 से 36/6 पर पहुंच गया।

भारत ने इसके बाद 8.4 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 56 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर 18 रन बनाकर नाबाद रहीं और छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। दीप्ति शर्मा 12 रन बनाकर नाबाद लौटीं। इस जीत के साथ महिला टी20 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड और मजबूत हुआ। दोनों टीमों के बीच खेले गए आठ मुकाबलों में भारत की यह सातवीं जीत रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें