फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान क्रिकेट में घमासान: कोच हेसन को क्यों बनाया जा रहा बलि का बकरा? चयनकर्ता ने उन पर हार का ठीकरा फोड़ा

Mon, 16 Mar 2026 03:14 PM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

बांग्लादेश से सीरीज हारने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में चयन को लेकर विवाद बढ़ गया है। चयनकर्ताओं ने कोच माइक हेसन को मिली पूरी चयन शक्ति पर सवाल उठाए हैं। आकिब जावेद ने कहा कि चयनकर्ता 21 खिलाड़ियों की सूची देते हैं, जबकि अंतिम टीम और प्लेइंग इलेवन का फैसला कोच और कप्तान करते हैं।
विज्ञापन
माइक हेसन और आकिब जावेद - फोटो : ANI/PCB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ मिली हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में नया विवाद शुरू हो गया है। टीम के चयन को लेकर कोच और चयनकर्ताओं के बीच मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। दरअसल, पाकिस्तान के राष्ट्रीय चयनकर्ता कोच माइक हेसन को टीम चयन में मिली पूरी शक्ति से खुश नहीं बताए जा रहे हैं। इसी मुद्दे पर शनिवार को लाहौर में चयनकर्ताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। बांग्लादेश ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में पाकिस्तान को 2-1 से शिकस्द दी। साथ ही पाकिस्तान के खिलाफ 11 साल बाद द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती।
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया पर उठे सवाल
पाकिस्तान के सीनियर चयनकर्ता आकिब जावेद ने साफ कहा कि टीम चयन की मौजूदा व्यवस्था पर फिर से विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा, 'जब टीम बांग्लादेश दौरे से वापस आएगी, तब हम कोच और कप्तान के साथ बैठकर राष्ट्रीय टीम के लिए एक बेहतर चयन प्रणाली पर चर्चा करेंगे।' आकिब जावेद ने यह भी बताया कि पहले चयनकर्ता टीम चयन में ज्यादा सक्रिय भूमिका निभाते थे।

पहले चयनकर्ता तय करते थे प्लेइंग इलेवन
आकिब जावेद ने बताया कि पहले चयनकर्ता न सिर्फ टीम चुनते थे बल्कि प्लेइंग इलेवन के फैसले में भी शामिल होते थे। उन्होंने कहा, 'जब तक माइक हेसन ने पद नहीं संभाला था, तब तक चयनकर्ता घरेलू और विदेशी सीरीज में प्लेइंग इलेवन तय करने की प्रक्रिया का भी हिस्सा होते थे।' हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हाल के समय में इस व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

21 खिलाड़ियों की सूची देते हैं चयनकर्ता
टीम चयन को लेकर उठे सवालों पर आकिब जावेद ने स्पष्ट किया कि चयनकर्ता अपनी भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा, 'चयनकर्ता 21 खिलाड़ियों की सूची देते हैं। इसके बाद कोच और कप्तान मिलकर उसमें से 15 खिलाड़ियों को चुनते हैं और हर मैच के लिए प्लेइंग इलेवन तय करते हैं।' इस बयान से साफ संकेत मिलता है कि अंतिम निर्णय कोच और कप्तान के हाथ में होता है।

लगातार बदलाव भी बना बड़ी समस्या
आकिब जावेद ने पाकिस्तान क्रिकेट की मौजूदा स्थिति के लिए लगातार होने वाले बदलावों को भी जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, 'जैसे ही हम कोई मैच या सीरीज हारते हैं या किसी टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन नहीं करते, हर तरफ से आलोचना शुरू हो जाती है और बदलाव की मांग उठने लगती है। आलोचकों में धैर्य और सहनशीलता की कमी है और इससे पाकिस्तान क्रिकेट को फायदा नहीं हुआ है।'

टीम में बढ़ता तनाव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद से ही चयनकर्ताओं और कोच के बीच तनाव की खबरें सामने आ रही थीं। इसी दौरान सीनियर चयनकर्ता अलीम डार ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि उन्होंने सार्वजनिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया, लेकिन रिपोर्ट्स में कहा गया कि चयन में कोच को मिली अत्यधिक शक्ति से वह खुश नहीं थे।
विज्ञापन

आगे क्या होगा?
अब सभी की नजर इस बात पर है कि पाकिस्तान टीम के बांग्लादेश दौरे से लौटने के बाद चयन प्रणाली में क्या बदलाव किए जाते हैं। फिलहाल इतना साफ है कि टीम के खराब प्रदर्शन के बीच पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें