फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ODI WC 2027: 'रोहित-विराट को लेकर स्पष्टता जरूरी', विश्वकप से पहले युवराज की दो टूक; यशस्वी के लिए कहीं ये बात

Mon, 20 Jul 2026 02:54 PM IST
शिवम गर्ग स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

युवराज सिंह ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य पर स्पष्टता की मांग की है। उन्होंने यशस्वी जायसवाल को पर्याप्त मौके नहीं मिलने पर चिंता जताई और कहा कि उन्हें विश्वकप से पहले ज्यादा गेम टाइम चाहिए।

विज्ञापन
युवराज सिंह - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य को लेकर चर्चा लगातार जारी है, लेकिन पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह की चिंता इस समय युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को लेकर है। युवराज का मानना है कि जायसवाल को पर्याप्त मौके नहीं मिल रहे हैं, जबकि उन्होंने अपनी पिछली तीन वनडे पारियों में दो शतक लगाए हैं।

विज्ञापन


क्या रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य पर होनी चाहिए स्पष्ट बातचीत?
युवराज सिंह ने 'जियोस्टार' पर बातचीत करते हुए कहा कि टीम मैनेजमेंट, रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य को लेकर साफ बातचीत करे। उन्होंने कहा कि अगर अगले साल दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे में होने वाले वनडे विश्वकप के लिए दोनों खिलाड़ियों को योजना में रखा गया है तो टीम को उनका पूरी तरह समर्थन करना चाहिए। युवराज ने कहा "विराट और रोहित से ज्यादा मेरी चिंता यशस्वी जायसवाल को लेकर है। अगर विश्वकप आता है और उसे पर्याप्त मैच खेलने का मौका नहीं मिलता है तो अचानक उस पर दबाव आ जाएगा।"

क्या रोहित और विराट को विश्वकप तक पूरा समर्थन मिलना चाहिए?
रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में 110 गेंदों पर 138 रन की शानदार पारी खेलकर संन्यास की अटकलों को शांत किया था। वहीं विराट कोहली ने भी तीन मैचों की वनडे सीरीज में लगातार दो अर्धशतक लगाकर अपनी फॉर्म दिखाई थी। हालांकि भारत यह सीरीज 1-2 से हार गया। युवराज ने कहा कि कोच, कप्तान और चयनकर्ताओं की ओर से स्पष्टता होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि मैं उस स्थिति में रह चुका हूं, जिसमें आज रोहित और विराट हैं। इसलिए यह फैसला करना हमारा काम नहीं है कि उन्हें खेलना चाहिए या नहीं। यह टीम मैनेजमेंट, कोच और चयनकर्ताओं का फैसला है।

क्या रोहित-विराट को विश्वकप योजना में शामिल होने की जानकारी अभी देनी चाहिए?
युवराज ने कहा कि अगर रोहित शर्मा और विराट कोहली विश्वकप की योजना का हिस्सा हैं तो उन्हें अभी से भरोसा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर आप चाहते हैं कि वे विश्वकप खेलें तो उनके कंधे पर हाथ रखकर कहना चाहिए कि हम चाहते हैं कि आप विश्वकप खेलें। हम आपका पूरा समर्थन कर रहे हैं। आप अपना स्वाभाविक खेल खेलिए।
विज्ञापन

क्या यशस्वी जायसवाल को विश्वकप से पहले ज्यादा मौके मिलने चाहिए?
युवराज सिंह ने यशस्वी जायसवाल को टीम से बाहर रखने पर चिंता जताई। इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए जायसवाल को मौका नहीं मिला था, जबकि उन्होंने पिछले महीने चेन्नई में अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद शतक लगाया था। युवराज ने कहा कि कहीं न कहीं उसे विश्वकप से पहले ज्यादा गेम टाइम चाहिए, अगर वह आपकी योजना में है। अगर कोई खिलाड़ी चोटिल हो जाता है तो आप क्या करेंगे? उन्होंने 2019 विश्वकप का उदाहरण देते हुए कहा कि चोट के कारण दो युवा खिलाड़ियों को बिना ज्यादा अनुभव के मौका मिला था और टीम को ऐसी गलती दोबारा नहीं करनी चाहिए।

क्या भारतीय टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है?
युवराज सिंह ने कहा कि भारतीय टीम इस समय बदलाव के दौर में है। इंग्लैंड दौरे पर भारत को वनडे सीरीज में 1-2 से हार मिली, जबकि इससे पहले टीम आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज 0-2 और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज 0-4 से हार चुकी थी। उन्होंने कहा कि हमें इसे समझना और आलोचना को स्वीकार करना होगा। साथ ही लोगों को यह नहीं भूलना चाहिए कि इस भारतीय टीम ने पिछले कुछ वर्षों में तीन बड़े खिताब जीते हैं। युवराज ने कहा कि टीम में नए खिलाड़ी आ रहे हैं और ऐसे दौर आते रहते हैं। अब समय है दोबारा सोचने और वापसी करने का। भारत का अगला वनडे मुकाबला सितंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू मैदान पर तीन मैचों की सीरीज में होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें