फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZ vs SA 3rd T20: न्यूजीलैंड ने तीसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त

Fri, 20 Mar 2026 03:30 PM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका नौ विकेट पर 136 रन बना सकी थी। न्यूजीलैंड टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 16.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। 
विज्ञापन
फर्ग्यूसन - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरे टी20 मुकाबले में आठ विकेट से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। ईडन पार्क में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 137 रन का लक्ष्य मिला था जिसे टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 16.2 ओवर में हासिल कर लिया। 
विज्ञापन


137 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी रही थी। पहले विकेट के लिए डेवोन कॉन्वे और टॉम लाथम ने 11 ओवर में 96 रन की साझेदारी की। कोनवे 26 गेंदों पर दो छक्कों और चार चौकों की मदद से 39 रन बनाकर केशव महाराज का शिकार बने। 

इसके बाद लाथम ने टिम रॉबिनसन के साथ दूसरे विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी की। जीत के लिए जब एक रन की आवश्यकता थी, उसी समय रॉबिनसन एल सिपाम्ला का शिकार हो गए। रॉबिनसन 17 गेंदों पर 17 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन


टॉम लाथम नाबाद रहे। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज 55 गेंद पर 63 रन बनाकर और अपनी टीम को जीत दिलाकर वापस लौटा। उनके साथ निक केली एक रन बनाकर नाबाद लौटे। न्यूजीलैंड ने 16.2 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाकर मैच आठ विकेट से जीत लिया।

इससे पहले, टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका नौ विकेट पर 136 रन बना सकी थी। टीम का शीर्ष क्रम पूरी तरह बिखर गया था। दसवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए एन मोकोएना 20 गेंदों पर तीन छक्कों और एक चौके की मदद से 26 रन बनाकर श्रेष्ठ स्कोरर रहे थे। जॉर्ज लिंडे ने 23 रन बनाए थे। 

न्यूजीलैंड के लिए काइल जेमीसन, कप्तान सैंटनर, और बेंजामिन सियर्स ने दो-दो और लोकी फर्ग्यूसन, कोले मोकोंची और जेम्स नीशम ने एक-एक विकेट लिए थे। चार ओवर में नौ रन देकर एक विकेट लेने वाले लोकी फर्ग्यूसन प्लेयर ऑफ द मैच रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें