क्रिकेट का सबसे बड़ा कमाई वाला मुकाबला
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला विश्व क्रिकेट का सबसे बड़ा व्यावसायिक इवेंट माना जाता है। आईसीसी टूर्नामेंट्स में यह मैच-
- सबसे ज्यादा टीवी व्यूअरशिप
- सबसे महंगे विज्ञापन स्लॉट
- स्पॉन्सरशिप और टिकट बिक्री का मुख्य आधार होता है।
इसी वजह से श्रीलंका क्रिकेट ने अपने पत्र में पीसीबी को आगाह किया कि अगर यह मुकाबला नहीं होता है, तो इसका असर पूरे टूर्नामेंट की कमाई पर पड़ेगा।
कप्तानों के बयान
इस पूरे विवाद के बीच दोनों टीमों के कप्तानों ने अपनी स्थिति साफ की है।
- भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, 'भारतीय टीम तय कार्यक्रम के अनुसार कोलंबो जाएगी।'
- वहीं पाकिस्तान कप्तान सलमान आगा ने कहा, 'हम सरकार के निर्देशों के अनुसार ही फैसला लेंगे।'
250 मिलियन डॉलर तक का नुकसान!
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर भारत-पाकिस्तान मुकाबला नहीं होता है तो करीब 250 मिलियन डॉलर (2000 करोड़ रुपये से ज्यादा) का नुकसान हो सकता है। यही वजह है कि अब सिर्फ भारत नहीं, बल्कि श्रीलंका भी पीसीबी और उसके चेयरमैन मोहसिन नकवी के फैसले से नाराज दिख रहा है। आईसीसी ने हाल ही में 2024-27 के लिए हर बोर्ड को मिलने वाली राशि की घोषणा की थी। पीसीबी की हिस्सेदारी 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा की थी। ऐसे में आईसीसी नुकसान होने पर उस राशि से भरपाई के बारे में सोच सकता है।