फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत मुकाबले से पहले बवाल: 'हमें दूधिया रोशनी में ट्रेनिंग करने नहीं दिया गया', नामीबियाई कप्तान ने उठाए सवाल

Thu, 12 Feb 2026 11:24 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरैसमस ने आरोप लगाया कि भारत से मुकाबले से पहले उन्हें दूधिया रोशनी में अभ्यास का मौका नहीं दिया गया, जबकि दूसरी टीमों को मिला। बुनियादी ढांचे की कमी को चुनौती बताते हुए उन्होंने कहा कि टीम अपनी शैली में लड़ने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
भारत बनाम नामीबिया - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरैसमस ने बुधवार को आयोजकों पर तंज कसा कि उन्हें भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच से पहले रात में दूधिया रोशनी में ट्रेनिंग नहीं करने दी। नामीबिया ने सोमवार को नीदरलैंड्स के खिलाफ दिन का मैच खेला था और अगले दो दिन उनके दोनों ट्रेनिंग सत्र केवल दिन में रखे गए। इसके विपरीत भारत ने मैच से पहले दो बार रात में अभ्यास किया। नामीबिया के पास स्वदेश में दिन-रात्रि मैच के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा नहीं है तो वे भारत के खिलाफ बृहस्पतिवार को होने वाले मैच से पहले दूधिया रोशनी में कुछ अभ्यास करना पसंद करते।
विज्ञापन

इरैसमस ने कहा, 'हां, हमें इस मैच से पहले रात का ट्रेनिंग सत्र नहीं दिया गया, मुझे नहीं पता क्यों। भारत को शायद दो रात के सत्र दिए गए और अब बाहर देख रहा हूं कि कनाडा को अब रात का ट्रेनिंग सत्र मिलेगा। आप इसका मतलब जो समझें, लेकिन हम अपनी नामीबियाई शैली में आएंगे जो चुनौती से लड़ना है।' कनाडा शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ दोपहर का मैच खेलेगा। उसने फिरोजशाह कोटला मैदान में भारतीय टीम के साथ अभ्यास किया।
विज्ञापन

इरैसमस ने कहा, 'हमारे पास दिन रात्रि मैच के लिए नामीबिया में दूधिया रोशनी नहीं है। बुनियादी ढांचे के हिसाब से यह हमारे लिए चुनौती है। उन खिलाड़ियों के लिए जिनके पास अनुभव नहीं है, उनके लिए यह आम बात नहीं है।' उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि नेपाल प्रीमियर लीग, आईएलटी20 और हमने जो विश्व कप खेले हैं, उन्हें छोड़कर ज्यादातर खिलाड़ी दूधिया रोशनी के नीचे ट्रेनिंग करने के अभ्यस्त नहीं होते।' नामीबिया अपने पहले मैच नीदरलैंड्स के खिलाफ हार गया था। और अब बचे हुए लीग मैच अमेरिका और पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। ये दोनों मैच दोपहर तीन बजे शुरू होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें