फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई-न्यूजीलैंड अभ्यास मैच ड्रॉ, रोंची ने जड़ा शतक

Sun, 18 Sep 2016 09:11 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
न्यूजीलैंड - फोटो : espncricinfo
विज्ञापन
मुंबई और न्यूजीलैंड के बीच दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान में खेला गया अभ्यास मैच बिना किसी निर्णय के समाप्त हो गया है। तीसरे दिन मुंबई के तीसरे बल्लेबाज सिद्धेश लाड ने भी शतक जड़ दिया। मुंबई ने 464/8 के स्कोर पर अपनी पारी घोषित कर दी। पहली पारी में 140 रनों से पिछड़ने के बाद दूसरी पारी में न्यूजीलैंड की टीम ने बेहद खराब प्रदर्शन किया। प्रारंभिक बल्लेबाज ल्युक रोंची ने 22 सितंबर से शुरू हो रहे पहले टेस्ट के लिए अपना दावा पेश किया। मुंबई के गेंदबाजों ने अन्य बल्लेबाजों को पिच पर ज्यादा दर तक टिकने नहीं दिया। रोंची के अतिरिक्त विकेटकीपर बीजे वेटलिंग ही थोड़ी बहुत बल्लेबाजी कर पाए लेकिन वह भी 43 रन पर वलसांगकर की गेंद पर स्टंपिंग हो गए। न्यूजीलैंड की टीम 66.4 ओवर में 235रनों पर ढेर हो गई। 
विज्ञापन


अंतिम स्कोर 
न्यूजीलैंड पहली पारी  324/7 पारी घोषित, दूसरी पारी  235 (66.4 ओवर)
मुंबई 464/8 पारी घोषित 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें