धोनी पत्नी साक्षी के साथ गुजरात के जामनगर में आयोजित नवरात्रि कार्निवल में पहुंचे। वायरल वीडियो में वह अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के साथ तेज रफ्तार ड्रैगन बोट राइड का आनंद लेते दिखे। इस दौरान उनका शांत 'कैप्टन कूल' अंदाज भी चर्चा में रहा।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर अपने अलग अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ गुजरात के जामनगर स्थित रिलायंस ग्रीन्स में आयोजित नवरात्रि कार्निवल में पहुंचे। यहां उन्होंने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के साथ देर रात तक उत्सव का आनंद लिया। इस दौरान धोनी के झूले झूलने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्हें पत्नी साक्षी से मार भी पड़ी।
विज्ञापन
Ambani's only can do this 🤣🔥 MS Dhoni , Veer Pahariya , Anant Ambani and friends enjoying rides in jamnagar. - MS dhoni last night was in chill mode . Had a ice cream then enjoyed dragon ride then break dance ride . Look at reaction of Dhoni on break dance ride . Even bodyguards can't control their laugh 🤣🤣
अनंत और राधिका के साथ ड्रैगन बोट राइड का लिया आनंद
नवरात्रि के मौके पर आयोजित इस कार्निवल में क्रिकेट, कारोबार और मनोरंजन जगत की कई हस्तियां शामिल हुईं। वायरल वीडियो में धोनी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के साथ तेज गति से चलने वाली ड्रैगन बोट राइड का आनंद लेते नजर आए। इस दौरान धोनी के चेहरे पर वही चिर-परिचित शांति दिखाई दी, जिसके लिए उन्हें 'कैप्टन कूल' कहा जाता है। झूले की तेज रफ्तार के बीच भी उनका शांत अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है।
MS Dhoni on a carnival ride at Anant Ambani’s Navratri celebration! Forget the helicopter shot, Anant stole the show! Bro enjoyed the ride like a little kid with zero worries. ❤️ Sometimes, the purest hearts find joy in the simplest moments. https://t.co/c2Ipooz2Pc
आइसक्रीम से लेकर गरबा तक, उत्सव में दिखा अलग रंग
जामनगर में आयोजित इस देर रात के कार्यक्रम में मेहमानों ने झूलों के साथ-साथ आइसक्रीम और गरबा का भी आनंद लिया। हालांकि, आइसक्रीम खाते वक्त धोनी ने पत्नी साक्षी पर चुटकी ली। वह दो बार चम्मच खिलाने के लिए साक्षी के पास लेकर गए, लेकिन जैसा ही साक्षी ने खाने की कोशिश की, धोनी ने चम्मच तुरंत अपनी मुंह की तरफ घुमा लिया। इस पर साक्षी चिढ़ गईं और उन्होंने प्यार से धोनी की पीठ पर मारा। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
Thala MS Dhoni & Sakshi Dhoni at the Ambani celebrations! 👑❤️ Captain Cool enjoying the festive vibes with Anant Ambani and Radhika Ambani in Jamnagar. ✨🔥 #MSDhoni #Thala #SakshiDhoni #Ambani #CSK #India #Thala https://t.co/0xiWW29Eml
नवरात्रि के रंग में रंगे इस कार्निवल में अलग-अलग क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियां एक साथ नजर आईं। धोनी का इस तरह उत्सवी माहौल में शामिल होना उनके प्रशंसकों के लिए भी खास रहा। मैदान पर अपने शांत स्वभाव और दबाव में बेहतर फैसले लेने के लिए मशहूर पूर्व कप्तान यहां भी उसी अंदाज में दिखाई दिए।
क्रिकेट से इतर भी चर्चा में रहते हैं धोनी
महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट के सबसे लोकप्रिय चेहरों में शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी वह आईपीएल और अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। पत्नी साक्षी के साथ उनकी सार्वजनिक मौजूदगी और अलग-अलग आयोजनों की तस्वीरें अक्सर प्रशंसकों का ध्यान खींचती हैं।