विराट कोहली अपने भाई-बहनों के साथ। (दाएं विकास कोहली)
- फोटो : Instagram
इंदौर में शतक और भाई का तीखा जवाब
इसके बाद इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली ने 108 गेंदों पर 124 रन की पारी खेली। टीम भले लक्ष्य नहीं हासिल कर सकी, लेकिन शतक के बाद सोशल मीडिया पर बहस फिर छिड़ गई। विकास कोहली ने थ्रेड्स पर लिखा, मिस्टर एक्सपर्ट ऑफ क्रिकेट के पास सबसे आसान फॉर्मैट के लिए कुछ सुझाव हैं क्या? करने के लिए मैदान में होना पड़ता है, कहना आसान है।' यह पोस्ट साफ तौर पर मांजरेकर की टिप्पणी पर तंज था।
पहले भी कर चुके हैं हमला
यह पहली बार नहीं है जब विकास कोहली ने मांजरेकर पर निशाना साधा हो। वडोदरा में विराट की 93 रन की पारी के बाद उन्होंने लिखा था, 'वनडे कितना आसान फॉर्मैट है न... कुछ दिनों पहले किसी ने अपना ज्ञान दिया था... बोलना आसान होता है, करना नहीं।' एक और पोस्ट में उन्होंने लिखा था, 'लगता है कुछ लोगों की दाल-रोटी विराट कोहली का नाम लिए बिना नहीं चलती।' फैंस ने इन वक्तव्यों को सीधे मांजरेकर पर हमला माना, हालांकि विकास ने नाम नहीं लिया।