फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: क्या रिजवान-इमाम की बढ़ेंगी मुश्किलें? ड्रेसिंग रूम की बातें लीक करने का आरोप, चार घंटे चली पूछताछ

Fri, 11 Sep 2026 06:13 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर

सार

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ड्रेसिंग रूम की कथित जानकारी लीक होने के मामले में मोहम्मद रिजवान और इमाम-उल-हक से राष्ट्रीय साइबर अपराध जांच एजेंसी ने करीब चार घंटे पूछताछ की। दोनों खिलाड़ियों के मोबाइल पहले ही जांच एजेंसी को सौंपे जा चुके हैं और मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
इमाम और रिजवान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के भीतर चल रहा विवाद अब जांच एजेंसी तक पहुंच गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की शिकायत पर राष्ट्रीय साइबर अपराध जांच एजेंसी (एनसीसीआईए) ने अनुभवी खिलाड़ियों मोहम्मद रिजवान और इमाम-उल-हक से ड्रेसिंग रूम की कथित जानकारी लीक होने के मामले में करीब चार घंटे तक पूछताछ की। यह घटनाक्रम इंग्लैंड के मौजूदा टेस्ट दौरे में पाकिस्तान टीम के खराब प्रदर्शन और उससे जुड़े अनुशासनात्मक विवादों के बीच सामने आया है। अनुशासन संबंधी मामलों के चलते रिजवान और इमाम समेत सात खिलाड़ियों तथा सहयोगी स्टाफ के दो सदस्यों को इंग्लैंड दौरे से वापस भेजा गया है।
विज्ञापन

मोबाइल फोन भी जांच के लिए सौंपे गए
दोनों खिलाड़ी फिलहाल इस मामले में जांच के दायरे में हैं। इसी वजह से वे शनिवार से शुरू होने वाले पाकिस्तान के प्रमुख घरेलू प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे। इस मामले में जांच को गंभीरता से लिए जाने का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पाकिस्तान टीम के सुरक्षा प्रबंधक ने रिजवान और इमाम के मोबाइल फोन पहले ही एनसीसीआईए को सौंप दिए हैं। एक सूत्र के मुताबिक, दोनों खिलाड़ियों ने अपने मोबाइल उपकरणों की फोरेंसिक जांच कराने की अनुमति देने की बात भी कही है। सूत्र ने कहा, 'जांच का मुख्य मुद्दा इंग्लैंड श्रृंखला के दौरान ड्रेसिंग रूम से कथित तौर पर जानकारी लीक होने पर रहेगा।'

लिखित जवाब के लिए मांगा और समय
रिजवान और इमाम से पूछताछ के दौरान उनसे मामले से जुड़े सवालों के जवाब मांगे गए। दोनों खिलाड़ियों ने एनसीसीआईए के सवालों के लिखित जवाब देने के लिए और समय मांगा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक प्रवक्ता ने भी पुष्टि की कि एनसीसीआईए ड्रेसिंग रूम से कथित जानकारी लीक होने के मामले की जांच कर रही है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जांच अभी जारी है और इस समय मामले पर अतिरिक्त टिप्पणी नहीं की जाएगी। पीसीबी पहले ही कह चुका है कि उसने मीडिया में आई अनुशासन और आचरण से जुड़ी खबरों के बाद आंतरिक अनुशासनात्मक जांच शुरू की है। बोर्ड ने कहा था, 'अनुशासन और आचरण से संबंधित मीडिया रिपोर्टों के बाद आंतरिक अनुशासनात्मक जांच शुरू की गई है, जिसकी फिलहाल आंतरिक स्तर पर समीक्षा की जा रही है।'
विज्ञापन

पहली बार साइबर एजेंसी तक पहुंचा मामला
यह मामला इसलिए भी असामान्य माना जा रहा है क्योंकि यह पहली बार है जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों के खिलाफ किसी साइबर अपराध जांच एजेंसी में शिकायत दर्ज कराई है। पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं और एनसीसीआईए उनके मंत्रालय के अधीन काम करती है। ऐसे में रिजवान और इमाम से हुई पूछताछ ने पाकिस्तान क्रिकेट में चल रहे विवाद को और गंभीर बना दिया है। फिलहाल दोनों खिलाड़ी जांच के दायरे में हैं और एनसीसीआईए की जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि ड्रेसिंग रूम की कथित जानकारी लीक होने के मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें