फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या अब पाकिस्तान के लिए कभी नहीं खेलेंगे मोहम्मद आमिर?: बोले- उस देश से रिश्ता खत्म, अब मैं ब्रिटेन का हिस्सा

Mon, 31 Aug 2026 09:32 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

मोहम्मद आमिर ने कहा है कि ब्रिटेन में स्थानीय खिलाड़ी का दर्जा मिलने के बाद पाकिस्तान के लिए खेलने का उनका अध्याय बंद हो गया है। हालांकि, वह PSL में विदेशी खिलाड़ी के तौर पर खेल सकते हैं। ब्रिटिश नागरिकता से IPL में विदेशी खिलाड़ी के रूप में रजिस्टर करने की पात्रता का रास्ता भी खुल सकता है।
विज्ञापन
मोहम्मद आमिर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान क्रिकेट में वापसी के अपने सभी दरवाजे बंद कर लिए हैं। उन्होंने खुद इसका खुलासा करते हुए कहा कि उनका पाकिस्तान चैप्टर अब खत्म हो चुका है। उन्होंने अब ब्रिटिश नागरिकता हासिल कर ली है। पाकिस्तान का यह पूर्व तेज गेंदबाज अब इंग्लैंड के घरेलू प्रतियोगिताओं में स्थानीय खिलाड़ी के तौर पर खेलने के लिए योग्य हो गया है। 
विज्ञापन


दिसंबर 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले मोहम्मद आमिर ने बताया कि ब्रिटेन में उनका नया दर्जा कुछ शर्तों के साथ आता है। उन्होंने क्रिकेट पत्रकार और यूट्यूबर मुहम्मद फुरकान भट्टी को दिए इंटरव्यू में समझाया कि मौजूदा स्थिति में पाकिस्तान क्रिकेट में उनकी वापसी अब क्यों संभव नहीं है।

मोहम्मद आमिर - फोटो : ICC/T20 World Cup
आमिर ने नागरिकता को लेकर क्या कहा?
उन्होंने कहा, 'मैं अब ब्रिटेन का स्थानीय खिलाड़ी हूं। जब आप काउंटी चैंपियनशिप और द हंड्रेड जैसी प्रतियोगिताओं में स्थानीय खिलाड़ी के तौर पर खेलते हैं, तो आपको एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर करना होता है कि आप किसी दूसरे देश के लिए स्थानीय खिलाड़ी के तौर पर नहीं खेल सकते। इसलिए पाकिस्तान वाला मेरा जो अध्याय था, वह अब बंद हो गया है।' बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आमिर ने ब्रिटिश नागरिक नार्जिस खान से शादी के जरिए ब्रिटिश नागरिकता हासिल की। वह कई वर्षों से ब्रिटेन में रह रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद इंग्लैंड की घरेलू और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में खेलते रहे हैं।

मोहम्मद आमिर - फोटो : twitter
PSL में विदेशी खिलाड़ी के तौर पर खेलेंगे
पाकिस्तान वाला अध्याय बंद होने की पुष्टि करने से पहले आमिर यह साफ कर चुके थे कि वह पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में विदेशी खिलाड़ी के तौर पर खेलने के लिए तैयार हैं। इसका मतलब है कि वह इंग्लैंड में स्थानीय खिलाड़ी के तौर पर खेलना जारी रख सकते हैं और पाकिस्तान सुपर लीग में विदेशी खिलाड़ी की श्रेणी के तहत हिस्सा ले सकते हैं। 2026 पीएसएल में उन्होंने रावलपिंडी का प्रतिनिधित्व भी किया था। ब्रिटिश नागरिकता का फायदा उन्हें इंग्लैंड की घरेलू क्रिकेट में भी मिला है। नॉटिंघमशायर ने उन्हें 2026 टी20 ब्लास्ट के लिए साइन किया, जहां वह विदेशी खिलाड़ी का स्थान नहीं घेर रहे थे। इसके बाद उन्होंने द हंड्रेड में ट्रेंट रॉकेट्स के लिए स्थानीय खिलाड़ी के तौर पर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

मोहम्मद आमिर - फोटो : ICC
आईपीएल के लिए भी खुल सकते हैं दरवाजे
आमिर के ब्रिटिश नागरिक बनने और इंग्लैंड में स्थानीय खिलाड़ी का दर्जा हासिल करने से उनके लिए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी रास्ता खुल सकता है। वह विदेशी खिलाड़ी के तौर पर आईपीएल में रजिस्टर करने के योग्य हो सकते हैं। हालांकि, सिर्फ पात्र होने से टीम में जगह तय नहीं होगी। उनका मौजूदा फॉर्म, फिटनेस और प्रदर्शन कितना आगे बढ़ता है, यह देखने वाली बात होगी और अंततः उन्हें लेकर फैसला बीसीसीआई और आईपीएल फ्रेंचाइजी के स्तर पर होगा। बीसीसीआई के आधिकारिक आईपीएल रिकॉर्ड में विदेशी खिलाड़ियों के लिए अलग कैटेगरी दर्ज है। आमिर ने पाकिस्तान के लिए 147 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कुल 259 विकेट लिए। इसमें टेस्ट, वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय शामिल हैं। वह 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली पाकिस्तान टीम का भी हिस्सा थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें