फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजीलैंड को बड़ा झटका: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए मिचेल सैंटनर; क्या है वजह और कौन लेगा उनकी जगह?

Tue, 17 Nov 2026 08:32 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन

सार

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले न्यूजीलैंड की मुश्किलें बढ़ गई हैं। टीम का एक अनुभवी खिलाड़ी चोट के कारण बाहर हो गया है। वनडे सीरीज में मिली हार के बाद कीवी टीम को यह झटका कितना भारी पड़ेगा और किस खिलाड़ी को उसकी जगह मौका मिला है?
विज्ञापन
मिचेल सैंटनर - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के अनुभवी स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर और सीमित ओवरों के कप्तान मिचेल सैंटनर चोट के कारण टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। पांचवें और आखिरी वनडे मुकाबले के दौरान उनके दाएं हाथ में चोट लगी थी। जांच में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है। उनकी जगह डीन फॉक्सक्रॉफ्ट को टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

पांचवें वनडे में बल्लेबाजी के दौरान लगी चोट
न्यूजीलैंड क्रिकेट की ओर से जारी मीडिया विज्ञप्ति के मुताबिक, रविवार को भारत के खिलाफ पांचवें वनडे में बल्लेबाजी करते समय सैंटनर के दाएं हाथ पर गेंद लगी थी। इसके बाद उनके हाथ का स्कैन कराया गया, जिसमें फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। इस चोट के कारण वह गुरुवार से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। सैंटनर न्यूजीलैंड के अनुभवी स्पिन गेंदबाजों में शामिल हैं। वह गेंदबाजी के साथ निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी भी करते हैं। ऐसे में उनका बाहर होना न्यूजीलैंड के लिए बड़ा नुकसान है।

डीन फॉक्सक्रॉफ्ट को मिला टीम में मौका
सैंटनर की जगह सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर डीन फॉक्सक्रॉफ्ट को टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। फॉक्सक्रॉफ्ट टॉम लैथम की अगुआई वाली टीम का हिस्सा होंगे। उन्होंने मई में आयरलैंड के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। हालांकि, सैंटनर की मैदान पर वापसी को लेकर अभी कोई निश्चित समयसीमा तय नहीं हुई है। न्यूजीलैंड क्रिकेट उनकी चोट से उबरने की स्थिति का आकलन कर रहा है। बोर्ड ने बताया है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में उनकी उपलब्धता को लेकर भी बाद में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

वेलिंगटन और क्राइस्टचर्च में होंगे दोनों टेस्ट
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट 20 नवंबर से वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा टेस्ट 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में आयोजित होगा। इससे पहले वनडे सीरीज में भी न्यूजीलैंड की टीम चोटों से परेशान रही थी। कई प्रमुख खिलाड़ी चोट के कारण सीरीज के कुछ मुकाबलों में नहीं खेल पाए। न्यूजीलैंड को पांच मैचों की वनडे सीरीज में भारत के खिलाफ 1-3 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें