फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंडपेपर स्कैंडल: विवाद पर मिचेल मार्श ने क्यों साधी चुप्पी? उस्मान ख्वाजा के आरोपों पर नहीं दिया कोई भी जवाब

Thu, 12 Nov 2026 03:23 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

ऑस्ट्रेलिया के वनडे कप्तान मिचेल मार्श ने 2018 के सैंडपेपर विवाद पर सवालों का सीधा जवाब देने से इनकार कर दिया। उस्मान ख्वाजा की आत्मकथा में दावा किया गया है कि गेंद से छेड़छाड़ की योजना की जानकारी तीन खिलाड़ियों से आगे भी थी। मार्श ने कहा कि वह इस मामले से आगे बढ़ चुके हैं और उनका ध्यान इंग्लैंड सीरीज पर है।
विज्ञापन
मार्श - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के वनडे कप्तान मिचेल मार्श ने 2018 के चर्चित बॉल टेंपरिंग विवाद यानी सैंडपेपरगेट पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे सीरीज से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों ने उनसे इस विवाद को लेकर कई सवाल पूछे, लेकिन मार्श हर बार जवाब देने से बचते रहे। उन्होंने साफ कहा कि वह अब इस मामले से आगे बढ़ चुके हैं और फिलहाल उनका ध्यान इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज पर है।

विज्ञापन


यह विवाद पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा की आत्मकथा 'सब्र' के सामने आने के बाद फिर चर्चा में है। ख्वाजा ने दावा किया है कि गेंद से छेड़छाड़ की योजना की जानकारी केवल स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरन बैनक्रॉफ्ट तक सीमित नहीं थी। इन तीनों खिलाड़ियों को 2018 में इस मामले में सजा मिली थी।

Trending Videos

उस्मान ख्वाजा - फोटो : Reuters
मार्श से पूछा- क्या सैंडपेपर के इस्तेमाल की जानकारी थी?
मार्च 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में मार्श ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 का हिस्सा थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनसे सीधे पूछा गया कि क्या उन्हें गेंद पर सैंडपेपर के इस्तेमाल की जानकारी थी? हालांकि, उन्होंने हां या ना में जवाब नहीं दिया। मार्श ने कहा, 'इस सप्ताह इस मामले को लेकर काफी चर्चा हुई है। मैं उन लोगों का सम्मान करता हूं, जिन्होंने अपनी कहानी बताने का फैसला किया है, लेकिन आज मैं अपनी कहानी साझा करने नहीं आया हूं।' पत्रकारों ने उनसे यह भी पूछा कि क्या आठ साल बाद ऑस्ट्रेलियाई प्रशंसकों को उनका पक्ष जानने का अधिकार नहीं है? इस पर मार्श ने कहा, 'मैं कल अपने देश की कप्तानी करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ एक रोमांचक सीरीज में उतर रहा हूं। यह विश्व कप का साल है और इस सप्ताह मेरा पूरा ध्यान इसी पर रहा है।'

वॉर्नर-ख्वाजा और ख्वाजा की किताब सब्र - फोटो : IANS
ख्वाजा के आरोपों पर भी नहीं बोले मार्श
ख्वाजा ने अपनी किताब में दावा किया है कि गेंद से छेड़छाड़ की योजना की जानकारी टीम के अन्य खिलाड़ियों को भी थी और केवल तीन खिलाड़ियों को जिम्मेदार ठहराया गया। मार्श से पूछा गया कि क्या वह ख्वाजा के दावों को गलत मानते हैं? इस पर भी उन्होंने कोई सीधा जवाब नहीं दिया।

मार्श ने कहा, 'मैं इस बात का सम्मान करता हूं कि उन्होंने अपनी कहानी बताई और किताब लिखी है। मेरा पूरा ध्यान कल के मैच पर है।' उन्होंने आगे कहा, 'मेरा ईमानदार जवाब है कि मैं व्यक्तिगत तौर पर इस मामले से आगे बढ़ चुका हूं। मैं समझता हूं कि दूसरे लोग शायद अब भी इससे आगे नहीं बढ़ पाए हैं, लेकिन मैं बढ़ चुका हूं और उम्मीद करता हूं कि इसका सम्मान किया जाएगा।'

वॉर्नर, स्मिथ, ख्वाजा और बैनक्रॉफ्ट - फोटो : Twitter
क्या था 2018 का सैंडपेपरगेट विवाद?
मार्च 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट के दौरान कैमरन बैनक्रॉफ्ट को गेंद की स्थिति बदलने के लिए सैंडपेपर का इस्तेमाल करते हुए कैमरे में पकड़ा गया था। इसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जांच की और तीन खिलाड़ियों पर कार्रवाई की। बैनक्रॉफ्ट को नौ महीने, जबकि तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ और उपकप्तान डेविड वॉर्नर को 12-12 महीने के लिए क्रिकेट से प्रतिबंधित किया गया था।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की जांच में वॉर्नर को इस योजना का मुख्य सूत्रधार बताया गया था। हालांकि, ख्वाजा ने अपनी किताब में दावा किया है कि टीम के अन्य खिलाड़ियों को भी इसकी जानकारी थी। डेविड वॉर्नर ने ख्वाजा के दावों को पूरी तरह सही बताया है, जबकि तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने कहा है कि उन्हें गेंद से छेड़छाड़ की पहले से जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन

जोस बटलर और मिचेल मार्श - फोटो : ICC
इंग्लैंड सीरीज पर ध्यान देना चाहते हैं मार्श
विवाद पर लगातार सवालों के बीच मार्श ने कहा कि उनकी जिम्मेदारी अब ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम का नेतृत्व करने की है। उन्होंने कहा, 'हमारे सामने शानदार घरेलू सीजन है और अब इस टीम का नेतृत्व करना मेरी जिम्मेदारी है। यह अपेक्षाकृत अनुभवहीन टीम है।' मार्श के जवाबों के बावजूद सैंडपेपरगेट को लेकर ख्वाजा के खुलासों ने पुरानी बहस फिर छेड़ दी है। फिलहाल मार्श इस विवाद पर अपना पक्ष रखने के इच्छुक नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें