फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Megan Schutt: ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मेगन शट ने ऐसा क्या कहा कि चौंके फैंस? महिला T20 विश्वकप 2026 से जुड़ा मामला

Mon, 25 May 2026 04:22 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी तेज गेंदबाज मेगन शट ने पुष्टि की है कि 2026 महिला टी20 वर्ल्ड कप उनका आखिरी ICC टूर्नामेंट होगा। 2012 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाली शट ने अब तक 240 मैचों में 309 विकेट लिए हैं। उन्होंने कहा कि अब नई पीढ़ी को आगे बढ़ने का मौका देने का समय आ गया है।
विज्ञापन
मेगन शट - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेगन शट ने सोमवार को बड़ा एलान करते हुए कहा कि आगामी 2026 महिला टी20 वर्ल्ड कप उनके करियर का आखिरी ICC टूर्नामेंट होगा। ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी तेज गेंदबाज ने माना कि अब समय आ गया है जब नई पीढ़ी को टीम की जिम्मेदारी संभालनी चाहिए। 2012 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाली मेगन शट ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की सबसे सफल गेंदबाजों में गिनी जाती हैं। उन्होंने तीनों फॉर्मेट मिलाकर 240 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 309 विकेट हासिल किए हैं।
विज्ञापन

'वर्ल्ड कप जीतने की भूख अब भी बाकी'
मेगन शट ने कहा कि वह अब भी जीत के लिए उतनी ही भूखी हैं और 2026 टी20 वर्ल्ड कप जीतकर अपने ICC करियर का शानदार अंत करना चाहती हैं। उन्होंने कहा, 'भूख एक शब्द है और मेरे लिए यह बदला या जिद जैसा है। मैं हर चीज में प्रतिस्पर्धी हूं। पिछले दो टूर्नामेंट काफी चुभे थे। इतने वर्षों तक सफलता का हिस्सा रहने के बाद हार और ज्यादा दर्द देती है।' उन्होंने आगे कहा, 'लेकिन फिर आप उन खिलाड़ियों के बारे में सोचते हैं जिन्होंने कभी वर्ल्ड कप नहीं जीता। तब एहसास होता है कि मैं कितनी खुशकिस्मत रही हूं और अब अगली पीढ़ी के साथ उस सफर को फिर शुरू करना चाहती हूं।'

'अब नई पीढ़ी को मौका देना चाहिए'
मेगन ने साफ कहा कि वह उन खिलाड़ियों में शामिल नहीं होना चाहतीं जो जरूरत से ज्यादा समय तक टीम में बने रहते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं ज्यादा प्लानिंग करने वालों में नहीं हूं, लेकिन लगातार होने वाले वर्ल्ड कप और क्रिकेट शेड्यूल के बीच आखिरकार फैसला लेना पड़ता है।' उन्होंने आगे कहा, 'मुझे नहीं लगता कि मैं किसी और ICC टूर्नामेंट तक खेल पाऊंगी। मैंने अपना समय दिया है और अब अगली पीढ़ी को आगे आने देना चाहिए। मैं ऐसा खिलाड़ी नहीं बनना चाहती जो जरूरत से ज्यादा लंबे समय तक टीम में बना रहे और बिना एहसास किए टीम पर बोझ बन जाए।' मेगन ने यह भी माना कि शारीरिक रूप से वह अब भी फिट हैं, लेकिन युवा खिलाड़ी तेजी से आगे आ रहे हैं और वही काम करने में सक्षम हैं जो वह करती रही हैं।
विज्ञापन

रिकॉर्ड सातवें खिताब पर नजर
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम इस बार रिकॉर्ड सातवां महिला टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी। टीम अपने अभियान की शुरुआत 13 जून को मैनचेस्टर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेगी। वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम इंग्लैंड में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन अभ्यास मैच खेलेगी। इसके बाद मेजबान इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ भी वॉर्म-अप मुकाबले होंगे। मेगन शट के लिए यह टूर्नामेंट सिर्फ एक और वर्ल्ड कप नहीं, बल्कि शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर को यादगार तरीके से खत्म करने का आखिरी मौका होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें