फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाबी अंदाज में क्रिकेट की जंग लड़ेंगे लखनऊ के पैंथर्स, जानें कौन-कौन है स्क्वॉड का हिस्सा

सार

एलएलसीटेन10 लीग का आगाज हो चुका है। 15 फरवरी को केरासा लखनऊ पैंथर्स अपना पहला मैच खेलेगी। जिसके लिए उनका स्क्वॉड पूरी तरह तैयार है। आइये जानते हैं लखनऊ के स्क्वॉड के बारे में।
विज्ञापन
एलएलसीटेन10 केरासा लखनऊ पैंथर्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित किये जा रहे एलएलसीटेन10 (भारत की सबसे बड़ी टेनिस बॉल क्रिकेट लीग)के लिये केरासा लखनऊ पैंथर्स नवाबी अंदाज में क्रिकेट की जंग लड़ने को तैयार हैं। अमर उजाला और लीजेंड्स लीग क्रिकेट के तत्वावधान में आयोजित की जा रही ये लीग 13 से शुरू हो चुकी है। 22 फरवरी को इस लीग का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। 

विज्ञापन

15 फरवरी को केरासा लखनऊ पैंथर्स का पहला मुकाबला डे स्प्रिंग ईगल्स के साथ होगा। 
 

आइये जानते हैं लखनऊ टीम के बारे में 

हाल ही में दिल्ली में हुए बोली कार्यक्रम में केरासा की टीम ने अपना 16 खिलाड़ियों का स्क्वॉड चुना था। जिसमें 25 हजार की बेस प्राइज वाले प्रतीक त्रिपाठी को 85 हजार रुपये और 25 हजार बेस प्राइज वाले सुधीर को 82 हजार 500 रुपये की ऊंची बोली लगाकर केरासा ने अपने स्क्वॉड का उन्हें हिस्सा बनाया। केरासा लखनऊ पैंथर्स के कोच सीमंत सिंह की मौजूदगी में ही टीम के मालिक अरविंद सिंह और काजल सिंह ने अपनी टीम चुनी थी। जिसमें उन्हें तीन आइकन प्लेयर्स भी मिले हैं। 
 

लखनऊ में शामिल 3 आइकन प्लेयर्स 

लखनऊ की टीम में विजय गढ़वाली(गेंदबाज),बंटी पटेल(आल राउंडर) और संजय कनौजिया जैसे बल्लेबाज आइकन प्लेयर के रूप में चुने गए हैं। बड़े मैचों के ये अनुभवी खिलाड़ी केरासा लखनऊ पैंथर्स की सबसे बड़ी ताकत भी हैं। जिनके मैदान पर खेल कौशल (बल्लेबाजी और गेंदबाजी)से कभी भी मैच का पासा पलट सकता है।

 

लखनऊ में हमेशा पनपा है खेल 

आजादी के बाद 1948 में लखनऊ ने राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी की थी। मेजबानी का ये सिलसिला तब से रूका नहीं है। चाहे वह 1989 में नेहरू कप हो या 1993 में भारत श्रीलंका के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज। और जब से यहां 50 हजार की दर्शक क्षमता वाला इकाना स्टेडियम तैयार हुआ है तब से लखनऊ कानपुर की तरह बड़े अंतरराष्ट्रीय मैंचों की मेजबानी करने लगा है। जिसमें अब तक सबसे ज्यादा आईपीएल मैच खेले गए हैं। साथ ही लखनऊ में यूनिवर्सिटी ग्राउंड और केडी सिंह बाबू स्टेडियम भी युवाओं के लिए बेहतरीन स्टेडियम हैं। जहां हर समय कोई न कोई लीग चलती रहती है।

विज्ञापन

लखनऊ में तकरीबन एक दर्जन क्रिकेट अकादमी हैं जहां युवा कम आयु से ही क्रिकेट का प्रशिक्षण लेना शुरू कर देते हैं। लखनऊ ने मशहूर हॉकी खिलाड़ी केडी सिंह बाबू, भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज आरपी सिंह, समेत सैयद मोदी, मीना शाह, रविंदर पाल सिंह, आफाक हुसैन, शाहिद महमूद, अपूर्वा सेनगुप्ता और ऑर्थर स्की जैसे कई खिलाड़ी देश को दिये हैं।  

 

टीम मालिक अरविंद सिंह कहते हैं कि

पूर्व क्रिकेटर सीमंत सिंह की अगुवाई में केरासा लखनऊ पैंथर्स एलएलसीटेन10 के मुकाबलों के लिए तैयार हैं। लखनऊ में ही लीग का आयोजन है तो केरासा को होम ग्राउंड का फायदा मिलेगा।
क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल हैं लेकिन फिर भी हम लखनऊ पैंथर्स को ट्रॉफी का प्रबल दावेदार मानते हैं।  
 

ये है पूरा टीम स्कॉड

खिलाड़ी नाम स्किल
बंटी पटेल आल राउंडर
सुधीर आल राउंडर
सुमित सिंह आल राउंडर
अनुराग शर्मा आल राउंडर
नवाज अहमद दार आल राउंडर
मो. इमरान आल राउंडर
संजय कनौजिया बल्लेबाज
अंगद यादव बल्लेबाज
सुहैल बल्लेबाज
आशीष यादव बल्लेबाज
बृज मोहन विकेटकीपर बल्लेबाज
विजय गढ़वाली गेंदबाज
अब्दुल समद गेंदबाज
प्रतीक त्रिपाठी गेंदबाज
सलमान खान गेंदबाज
विकास सक्सेना गेंदबाज
   

विज्ञापन




 


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें