दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे के बीच जारी टी20 ट्राई सीरीज के छठे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नामीबिया को 11 रनों से हराया। दक्षिण अफ्रीका से मिले 229 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नामीबिया की टीम 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 217 रन ही बना सकी। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के हीरो रहे लुआन ड्रे प्रीटोरियस ने बेहतरीन शतक जड़ा।
इसी शतक के साथ उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह आईसीसी के पूर्ण सदस्य देशों में टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। इस मामले में उन्होंने अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजई और भारत के यशस्वी जायसवाल को पीछे छोड़ा। दक्षिण अफ्रीका की यह चौथे मैच में तीसरी जीत है और टीम ने फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की भिड़ंत अब जिम्बाब्वे से छह सितंबर को होगी।
सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी (ओवरऑल)
| खिलाड़ी |
उम्र |
टीम |
खिलाफ |
साल |
| जी मैकेन |
18 साल 280 दिन |
फ्रांस |
स्विट्जरलैंड |
2022 |
| सेलिम सालाऊ |
19 साल 30 दिन |
नाइजीरिया |
आइवरी कोस्ट |
2024 |
| वाईएस समरा |
19 साल 141 दिन |
कनाडा |
न्यूजीलैंड |
2026 |
| एम कासेलमैन |
19 साल 203 दिन |
बोत्सवाना |
आइवरी कोस्ट |
2026 |
| कुशल मल्ला |
19 साल 206 दिन |
नेपाल |
मंगोलिया |
2023 |
| बीएम पेचिच |
19 साल 210 दिन |
सर्बिया |
स्लोवेनिया |
2025 |
| लुआन प्रिटोरियस |
20 साल 161 दिन |
दक्षिण अफ्रीका |
नामीबिया |
2026 |
आईसीसी फुल मेंबर देशों के सबसे कम उम्र के T20I शतकवीर
| खिलाड़ी |
उम्र |
खिलाफ |
साल |
| लुआन प्रिटोरियस |
20 साल 161 दिन |
नामीबिया |
2026 |
| हजरतुल्लाह जजई |
20 साल 337 दिन |
आयरलैंड |
2019 |
| यशस्वी जायसवाल |
21 साल 279 दिन |
नेपाल |
2023 |
लुआन ने कितने रन बनाए?
लुआन ने 53 गेंद में पांच चौके और आठ छक्के की मदद से 101 रन की पारी खेली। उन्होंने यह शतक 20 साल 161 दिन की उम्र में लगाया। जजई ने ऐसा 20 साल 337 दिन की उम्र में किया था। वहीं, यशस्वी ने 21 साल 279 दिन की उम्र में टी20 शतक लगाया था। लुआन के अलावा उनके साथी ओपनर कॉनर एस्टरहुइजेन ने 40 गेंद में छह चौके और आठ छक्के की मदद से 88 रन बनाए। दोनों ने टीम को धमाकेदार शुरुआत दी। प्रीटोरियस और एस्टरहुइजेन ने पहले विकेट के लिए 11.3 ओवर में 156 रन जोड़े। रुबिन हरमन ने 21 गेंदों में 26 रनों का योगदान दिया। नामीबिया की तरफ से जैन बाल्ट ने 31 रन देकर दो विकेट झटके।
नामीबिया की पारी में किसने रन बनाए?
229 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबिया टीम को लौरेन स्टीनकैंप और जेन फ्रीलिंक ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए सिर्फ 65 गेंदों में 119 रनों की साझेदारी निभाई। स्टीनकैंप 44 गेंदों में 5 चौके और तीन छक्कों की मदद से 61 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, फ्रीलिंक महज 36 गेंदों में 72 रनों की तेज तर्रार पारी खेलने के बाद आउट हुए। अपनी इस इनिंग के दौरान फ्रीलिंक ने छह चौके और पांच छक्के लगाए।
द. अफ्रीका की ओर से किसने विकेट लिए?
जे जे स्मिट सिर्फ नौ रन ही बना सके, जबकि रुबेन ट्रम्पेलमैन ने 10 गेंदों में 21 रन बनाए। कप्तान गेरार्ड इरास्मस 26 गेंदों में 30 रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। गेंदबाजी में दक्षिण अफ्रीका की तरफ से नकोबानी मोकोएना ने सर्वाधिक दो विकेट चटकाए, जबकि एंडिले सिमेलेन ने एक विकेट निकाला।