दूसरे श्रीलंकाई व्यक्ति ने भी साझा किया अनुभव
संगकारा की पोस्ट पर श्रीलंका के संजीव वीरावरना ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पश्चिमी देशों में रहने और यात्रा करने के दौरान अपने साथ भी भेदभाव होने का दावा किया। वीरावरना ने लिखा, 'कुमार, मैंने पश्चिम के हर हिस्से में भेदभाव का अनुभव किया है। मैं वहां 16 साल रहा, अगले 25 साल तक वहां आता-जाता रहा और अब मैंने यह सब छोड़ दिया है।' उन्होंने आगे कहा कि इन अनुभवों के कारण अब वह जरूरी होने पर ही पश्चिमी देशों की यात्रा करना चाहते हैं। इस पर संगकारा ने उनकी बात से सहमति जताते हुए लिखा, 'जब आप खुद ऐसा अनुभव करते हैं, तो यह काफी परेशान करने वाला होता है।'