फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन गेम्स: विप्रज को वरुण का रिप्लेसमेंट बनाने पर भड़के श्रीकांत, चयनकर्ताओं से पूछा- इस बदलाव का आधार क्या?

Sun, 20 Sep 2026 09:00 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

एशियन गेम्स 2026 के लिए वरुण चक्रवर्ती की जगह विपराज निगम को भारतीय टीम में शामिल किए जाने पर पूर्व सलामी बल्लेबाज कृष्णमाचारी श्रीकांत ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने चयन के आधार पर सवाल करते हुए अनुभवी खिलाड़ियों के लगातार बाहर रहने पर भी आपत्ति जताई।
विज्ञापन
वरुण और विप्रज - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच के दौरान चोटिल हुए वरुण चक्रवर्ती एशियन गेम्स से बाहर हो गए। उनकी जगह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर विप्रज निगम को टीम में शामिल किया। विप्रज ने 2025 आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए अपने पहले ही सीजन में प्रभावित किया था। उन्होंने 14 मैचों में 142 रन बनाए और 11 विकेट लिए थे। हालांकि, 2026 में उनका प्रदर्शन पहले जैसा नहीं रहा। वह सिर्फ पांच मैच खेले, जिसमें उनके नाम 15 रन और दो विकेट रहे।

विज्ञापन

'किस आधार पर किया गया चयन?'
श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर विपराज को वरुण के विकल्प के तौर पर चुने जाने पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, 'विपराज निगम अचानक टीम में कैसे आ गए? किस आधार पर उनका चयन किया गया है? क्या वह वरुण चक्रवर्ती के समान विकल्प के तौर पर चुने जाने के लिए इतने शानदार गेंदबाज हैं? आप हर किसी को इतनी आसानी से भारतीय कैप नहीं दे सकते। ऐसा लगता है कि अब भारतीय कैप किसी दुकान से खरीदी जा सकती है।'

श्रीकांत - फोटो : IANS
इन खिलाड़ियों के बाहर रहने पर भी उठाए सवाल
1983 विश्व कप विजेता श्रीकांत ने राजत पाटीदार, क्रुणाल पांड्या और भुवनेश्वर कुमार को लगातार टीम से बाहर रखने पर भी सवाल किया। उन्होंने कहा कि केवल उम्र चयन का आधार नहीं हो सकती और प्रदर्शन तथा क्षमता को भी देखा जाना चाहिए। श्रीकांत ने कहा, 'राजत पाटीदार, क्रुणाल पांड्या और भुवनेश्वर कुमार ने ऐसा क्या गलत किया है?'

श्रीकांत ने कहा, 'इनमें से कुछ चयन हैरान करने वाले हैं। उम्र ही एकमात्र आधार नहीं हो सकती, जैसा भुवनेश्वर कुमार और क्रुणाल पांड्या के मामले में दिखाई देता है। क्षमता और प्रदर्शन भी मायने रखते हैं। युवा खिलाड़ियों को अपने प्रदर्शन के दम पर इन खिलाड़ियों को बाहर करना होगा। लेकिन क्या यश ठाकुर या रवि बिश्नोई ने अपने प्रदर्शन से ऐसा किया है? बिल्कुल नहीं। ये खिलाड़ी आईपीएल टीमों की अंतिम एकादश में भी जगह नहीं बना पा रहे हैं।'
विज्ञापन

28 सितंबर से शुरू होगा भारत का अभियान
भारत ने गुरुवार को दिल्ली में अफगानिस्तान को तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 127 रन से हराकर सीरीज 3-0 से जीती। अब भारतीय टीम का एशियन गेम्स अभियान 28 सितंबर से नागोया में क्वार्टर फाइनल मुकाबले के साथ शुरू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें