फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया: किस खिलाड़ी की अनदेखी से नाखुश हैं महान कपिल देव? कही दिल की बात, बयान ने मचाई खलबली

Sun, 29 Nov 2026 05:41 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च

सार

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में एक भारतीय तेज गेंदबाज को लगातार बाहर बैठना पड़ रहा है। इस पर अब 1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्ड और चंडीगढ़ में होने वाले गोल्फ टूर्नामेंट पर भी बात की।
विज्ञापन
कपिल देव - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में अब तक खेलने का मौका नहीं मिला है। दोनों टेस्ट मैचों में भारतीय टीम ने चार तेज गेंदबाजों को प्लेइंग-11 में जगह दी, लेकिन सिराज को बेंच पर ही बैठना पड़ा। उनके लगातार बाहर रहने पर क्रिकेट विशेषज्ञ भी सवाल उठा रहे हैं। अब भारत को 1983 में विश्व कप जिताने वाले पूर्व कप्तान कपिल देव ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सिराज के टीम में नहीं होने का उन्हें भी बुरा लग रहा है।

विज्ञापन


सिराज के बाहर रहने पर क्या बोले कपिल देव?
'ट्राइडेंट ओपन गोल्फ चैंपियनशिप' के दूसरे संस्करण की घोषणा के बाद पत्रकारों से बातचीत में कपिल देव ने मोहम्मद सिराज का समर्थन किया। उन्होंने कहा, 'मुझे भी बुरा लग रहा है कि वह टीम में नहीं हैं। वह बहुत जोशीला लड़का है। अगर वह टीम में ही नहीं है, तो हम उसके बारे में क्या कह सकते हैं?' न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम ने तेज गेंदबाजी के कई विकल्पों को आजमाया है, लेकिन सिराज को अब तक अंतिम एकादश में शामिल नहीं किया गया है। उनके बाहर रहने को लेकर लगातार चर्चा हो रही है।

वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्ड पर भी बोले कपिल
कपिल देव ने 50 ओवर के 'एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026' में वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन की भी तारीफ की। 15 वर्षीय बल्लेबाज ने लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक और दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया। इसके अलावा उन्होंने अपनी पारी में 28 छक्के जड़े, जो लिस्ट-ए क्रिकेट की एक पारी में किसी बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सर्वाधिक छक्के हैं। सूर्यवंशी की उपलब्धियों पर कपिल देव ने कहा, 'यह देखकर अच्छा लगता है कि आज हमारे पास इतनी प्रतिभा है। 15 साल का एक लड़का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना देता है। आपको और क्या चाहिए?'
विज्ञापन


चंडीगढ़ में बड़े गोल्फ टूर्नामेंट को लेकर क्या बोले?
कपिल देव 'प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया' (पीजीटीआई) के अध्यक्ष भी हैं। 'ट्राइडेंट ओपन गोल्फ चैंपियनशिप' की घोषणा के दौरान उन्होंने चंडीगढ़ को खेलों का प्रमुख केंद्र बताया। उन्होंने इस शहर में दुनिया का सबसे बड़ा टूर्नामेंट आयोजित करने की योजना पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, 'मुझे लगा था कि बात कुछ और होगी, लेकिन जब उन्होंने अपने भाषण के बीच में कहा कि वे चंडीगढ़ में दुनिया का सबसे बड़ा टूर्नामेंट आयोजित करना चाहते हैं, तो मुझे समझ नहीं आ रहा कि इसे कैसे बयां करूं। यह जानकर खिलाड़ियों को बहुत गर्व महसूस होगा।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें