फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइस्टचर्च टेस्ट: बुमराह ने खत्म किया विकेटों का अपना सबसे लंबा सूखा, 292 गेंदों के बाद लाथम को बनाया शिकार

Sun, 29 Nov 2026 10:16 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च

सार

भारत के स्टार तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च टेस्ट की दूसरी पारी में कीवी कप्तान टॉम लाथम को बोल्ड कर अपने टेस्ट करियर के सबसे लंबे विकेट सूखे (292 गेंद) को समाप्त कर दिया। वेलिंगटन टेस्ट से शुरू हुआ यह सूखा करीब 50 ओवरों तक चला। इसके साथ ही बुमराह ने मौजूदा सीरीज में लाथम को तीसरी बार अपना शिकार बनाया।
विज्ञापन
बुमराह ने लाथम को आउट किया - फोटो : ANI/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च टेस्ट की दूसरी पारी में एक बड़ी राहत की सांस ली है। बुमराह ने कीवी कप्तान टॉम लाथम को आउट कर अपने टेस्ट करियर के सबसे लंबे विकेट सूखे को खत्म कर दिया। लगभग 50 ओवरों के लंबे इंतजार और 292 गेंदें फेंकने के बाद बुमराह की झोली में यह बहुमूल्य विकेट गिरा, जिससे भारतीय टीम को मैच में अहम शुरुआती सफलता मिली।
विज्ञापन


लूज शॉट खेलकर बोल्ड हुए टॉम लाथम
न्यूजीलैंड की दूसरी पारी के सातवें ओवर की पहली गेंद पर बुमराह ने ऑफ स्टंप के बाहर एक शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद डाली। टॉम लाथम ने इस गेंद को छोड़ने के बजाय बेहद ढीले अंदाज में खेलने की कोशिश की। गेंद उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर सीधे स्टंप्स पर जा लगी। आउट होने के बाद लाथम बेहद निराश नजर आए, क्योंकि वह जानते थे कि जिस गेंद पर वह आउट हुए, उसे आसानी से छोड़ा जा सकता था। लाथम 15 गेंदों में एक चौके की मदद से महज आठ रन बनाकर पवेलियन लौटे। लाथम के बाद बुमराह ने हेनरी निकोल्स को भी पवेलियन भेजा।
विज्ञापन
Trending Videos

लाथम - फोटो : ANI/BCCI
टूटा 2021 का अनचाहा रिकॉर्ड
वेलिंगटन टेस्ट (2026) से क्राइस्टचर्च टेस्ट (2026) के बीच बुमराह को विकेट लेने के लिए कुल 292 गेंदें डालनी पड़ीं। यह उनके शानदार टेस्ट करियर में दो विकेटों के बीच गेंदों के लिहाज से सबसे लंबा अंतराल रहा। इससे पहले यह अनचाहा रिकॉर्ड 2021 में बना था, जब चेन्नई से नॉटिंघम टेस्ट के दौरान उन्हें विकेट हासिल करने के लिए 285 गेंदों का इंतजार करना पड़ा था।

जसप्रीत बुमराह के टेस्ट करियर में दो विकेटों
के बीच सबसे लंबा अंतराल (गेंदों के आधार पर):
गेंदों की संख्या मैच और स्थान मैचों का अंतराल
292 गेंद
वेलिंगटन (2026) - क्राइस्टचर्च (2026) 2 मैच
285 गेंद
चेन्नई (2021) - नॉटिंघम (2021) 4 मैच
253 गेंद
द ओवल (2018) - एडिलेड (2018) 2 मैच
208 गेंद
लीड्स (2025) - लॉर्ड्स (2025) 2 मैच
196 गेंद
द ओवल (2021) - द ओवल (2021) 1 मैच
विज्ञापन

बुमराह ने लाथम को आउट किया - फोटो : ANI/BCCI
बुमराह के सामने फिर बेबस दिखे टॉम लाथम
टॉम लाथम का विकेट बुमराह के लिए इसलिए भी खास रहा क्योंकि मौजूदा टेस्ट सीरीज में बुमराह ने उन्हें पूरी तरह से अपने जाल में फंसा कर रखा है। इस सीरीज में बुमराह ने लाथम को कुल 54 गेंदें डाली हैं, जिसमें कीवी कप्तान महज 6.66 की औसत से सिर्फ 20 रन ही बना सके हैं और तीन बार अपना विकेट गंवा चुके हैं। अगर ओवरऑल टेस्ट करियर की बात करें, तो बुमराह के खिलाफ लाथम का संघर्ष साफ दिखाई देता है। टेस्ट क्रिकेट में दोनों के बीच अब तक 217 गेंदों का मुकाबला हुआ है, जिसमें लाथम ने 24.75 की औसत से 99 रन बनाए हैं और कुल चार बार बुमराह का शिकार बने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें