फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'डर कर खेल रहे पाकिस्तानी': इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में बदलाव पर भड़के गिलेस्पी; और क्या कहा?

Fri, 04 Sep 2026 07:00 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

पाकिस्तान के पूर्व मुख्य कोच जेसन गिलेस्पी ने इंग्लैंड के मौजूदा टेस्ट दौरे के बीच टीम में किए गए बड़े बदलावों को लेकर मुख्य चयनकर्ता आकिब जावेद और पीसीबी पर तीखा हमला बोला है। आइए जानते हैं उन्होंने इन बदलावों को लेकर क्या कहा है...
विज्ञापन
बाएं से- गिलेस्पी, बाबर, हेसन और जावेद - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज और पाकिस्तान के पूर्व कोच जेसन गिलेस्पी ने पाकिस्तानी टीम में भारी बदलाव को लेकर चयनकर्ता आकिब जावेद समेत टीम मैनेजमेंट पर हमला बोला है। इंग्लैंड दौरे पर गई पाकिस्तान टीम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-2 से पीछे चल रही है। तीसरे टेस्ट से पहले टीम में भारी बदलाव किए गए और सात खिलाड़ियों को घर भेज दिया गया। इतना ही नहीं दो कोच भी हटाए गए। गिलेस्पी ने इसी को लेकर पाकिस्तान टीम पर निशाना साधा और कहा कि राष्ट्रीय टीम में बचे हुए खिलाड़ी अब डर के माहौल में खेल रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मुख्य कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को अचानक रिप्लेस कर दिया। पाकिस्तान की व्हाइट बॉल टीम के कोच माइक हेसन को अचानक जिम्मेदारी सौंपी गई। इतना ही नहीं, हेडिंग्ले और लॉर्ड्स में दो टेस्ट मैचों में शर्मनाक हार के बाद मोहम्मद रिजवान, इमाम उल हक, सलमान अली आगा समेत सात खिलाड़ी घर भेज दिए गए। 

सरफराज और बाबर - फोटो : IANS
'चयन समिति के पास कोई रणनीति नहीं'
 
  • गिलेस्पी ने 2024 में पाकिस्तान टीम की कोचिंग की थी। उनके कार्यकाल में पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से जीत भी हासिल की थी। गिलेस्पी ने बाद में इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि पीसीबी उन्हें कोई फैसला नहीं लेने देता और मन मुताबिक काम करता है। बाद में उन्होंने पीसीबी पर सैलरी नहीं देने का भी आरोप लगाया था। गिलेस्पी ने अब पाकिस्तान टीम में मौजूदा बवाल पर अपनी राय रखी है और कहा है कि खिलाड़ियों को अचानक बाहर करना चयन समिति की रणनीतिक दिशा की कमी को दिखाता है।
  • गिलेस्पी ने कहा, 'मुझे खिलाड़ियों के लिए बुरा लग रहा है, क्योंकि यही इन लोगों की आजीविका है। बाहर से देखने पर ऐसा लगता है कि वे डर के साथ खेल रहे हैं। सलमान अली आगा इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम की कप्तानी करने से दूसरे टेस्ट से बाहर हो जाते हैं और तीसरे टेस्ट से पहले ही उन्हें घर भेज दिया जाता है।'
  • उन्होंने आगे कहा, 'यह कैसे काम करता है? यह बिल्कुल स्पष्ट है कि उनके पास कोई चयन रणनीति नहीं है, खासकर आकिब जावेद के नेतृत्व में। वे अपना फैसला उतनी ही तेजी से बदलते हैं, जितनी तेजी से कपड़े बदलते हैं, हर दिन।' गिलेस्पी के इस बयान को शुक्रवार को द ऑस्ट्रेलियन ने प्रकाशित किया। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज गिलेस्पी ने पाकिस्तान क्रिकेट में मौजूदा हालात पर खुलकर नाराजगी जताई।

जेसन गिलेस्पी - फोटो : PCB
गिलेस्पी ने पुराने विवाद पर भी दिया जवाब
गिलेस्पी ने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि आकिब जावेद अब भी उन्हें और पूर्व कोच गैरी कर्स्टन को पाकिस्तान क्रिकेट की मौजूदा स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं, जबकि दोनों अब टीम के साथ नहीं हैं। उन्होंने कहा, 'आकिब जावेद हाल ही में सामने आए और उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट में जो कुछ भी हो रहा है, उसके लिए गैरी कर्स्टन और मुझे जिम्मेदार ठहराया। आकिब पिछले दो साल से चयन समिति के अध्यक्ष हैं। हम तो वहां थे भी नहीं। फिर भी किसी तरह वह दावा करते हैं कि यह हमारी गलती है। इसका कोई मतलब निकालकर दिखाइए। मुझे लगता है कि जावेद को खुद आईने में देखना चाहिए।'

आकिब जावेद - फोटो : X
खिलाड़ियों से संवाद नहीं होने का आरोप
गिलेस्पी ने चयनकर्ताओं और खिलाड़ियों के बीच संवाद की कमी को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि टीम से बाहर किए गए कुछ खिलाड़ियों को अपने चयन से जुड़ी जानकारी बोर्ड या चयनकर्ताओं से नहीं, बल्कि परिवार, दोस्तों और मीडिया के जरिए मिली। उन्होंने कहा, 'आकिब जावेद, जिन्हें चयन समिति का अध्यक्ष होना चाहिए, और खिलाड़ियों के बीच निश्चित रूप से कोई संवाद नहीं है। जिन खिलाड़ियों को बाहर किया गया, उन्हें पता चला कि उन्हें परिवार, दोस्तों और मीडिया के जरिए टीम से निकाल दिया गया है। यह कितना अपमानजनक है?'
विज्ञापन

माइक हेसन-बाबर आजम-आकिब जावेद - फोटो : ACC-PCB-ANI
तीसरे टेस्ट के लिए नई कोचिंग जिम्मेदारी
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच सीरीज का तीसरा और अंतिम टेस्ट नौ सितंबर से एजबेस्टन में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए पाकिस्तान की कोचिंग जिम्मेदारी न्यूजीलैंड के माइक हेसन और ऑस्ट्रेलिया के एशले नॉफ्के ने संभाल ली है। ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ निर्णायक टेस्ट से पहले पाकिस्तान टीम के भीतर हुए बड़े बदलावों और उनके असर पर सबकी नजर रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें