फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat vs Babar: यूट्यूबर स्पीड ने बाबर आजम का उड़ाया मजाक? विराट कोहली की तारीफ में कही यह बात, देखें वीडियो

Sun, 26 Apr 2026 09:45 PM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्पीड के वायरल वीडियो में बाबर आज़म पर तंज और विराट कोहली की तारीफ ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। वहीं माइकल वॉन के जो रूट को कोहली से बेहतर बताने वाले बयान ने फैंस के बीच नई बहस छेड़ दी।
विज्ञापन
कोहली, स्पीड और बाबर - फोटो : ANI/Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के सबसे लोकप्रिय यूट्यूबर्स में से एक 'आई शो स्पीड' एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उनका एक वायरल वीडियो, जिसमें वह पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम को ट्रोल करते नजर आ रहे हैं, जबकि विराट कोहली की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन

वीडियो में बाबर पर तंज, कोहली को सलाम
वायरल क्लिप में स्पीड अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलते दिखते हैं। जब उनके एक दोस्त ने खराब शॉट खेला, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, 'यह तो बाबर आजम वाला शॉट है।' इसके बाद खुद शानदार शॉट खेलने पर उन्होंने कहा, 'मेरे दोस्त विराट कोहली को शाउटआउट, बेबी!' उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया।

क्रिकेट के प्रति स्पीड का प्यार
स्पीड क्रिकेट के बड़े फैन माने जाते हैं। 2023 वर्ल्ड कप के दौरान वह भारत भी आए थे और भारतीय टीम की जर्सी में नजर आए थे। अक्सर उन्हें बड़े खेल आयोजनों में देखा जाता है, जिससे उनकी खेलों में दिलचस्पी साफ झलकती है।

वॉन के बयान से नई बहस
इस बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी एक बयान देकर बहस छेड़ दी। उन्होंने जो रूट को विराट कोहली से बेहतर देखने लायक बल्लेबाज बताया। दरअसल, इंग्लिश क्रिकेटर सैम बिलिंग्स ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'क्या विराट कोहली को अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में खेलते देखना सबसे बेहतरीन नहीं है?' इस पर वॉन ने जवाब दिया, 'हां... जो रूट को।' उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैंस के बीच बहस छिड़ गई।
विज्ञापन

कोहली बनाम रूट, फैंस बंटे दो खेमों में
विराट कोहली और जो रूट दोनों ही अपने दौर के महान बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। जहां कोहली सभी फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल हैं, वहीं रूट टेस्ट क्रिकेट में रिकॉर्ड्स के करीब पहुंच रहे हैं। वॉन के बयान के बाद कई फैंस ने उनका मजाक उड़ाया, तो कुछ ने उनकी राय का समर्थन भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें