फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: धोनी के फेयरवेल के बीच चेपॉक में बवाल! ईशान किशन की इस शर्मनाक हरकत से भड़के CSK फैंस; तस्वीर वायरल

Tue, 19 May 2026 09:34 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की जीत के बाद ईशान किशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ईशान कथित तौर पर सीएसके फैंस की तरफ इशारा करते हुए घर जाओ जैसी प्रतिक्रिया देते नजर आए। इस हरकत को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस नाराजगी जता रहे हैं।
विज्ञापन
ईशान किशन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली। लेकिन मैच खत्म होने के बाद जीत से ज्यादा चर्चा ईशान किशन की कथित हरकत को लेकर हो रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में ईशान को सीएसके फैंस की ओर इशारा करते हुए देखा गया, जिसे कई लोगों ने 'गो होम' इशारे के रूप में लिया।
विज्ञापन



फैंस का मानना है कि यह व्यवहार खेल भावना के खिलाफ था। खासकर इसलिए क्योंकि चेपॉक स्टेडियम में बड़ी संख्या में दर्शक एमएस धोनी को संभावित आखिरी बार मैदान पर देखने और उन्हें सम्मान देने पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने ईशान किशन के इस रवैये को अनुचित और असम्मानजनक बताया।
विज्ञापन

 
Trending Videos

ईशान किशन - फोटो : IPL/bCCI
सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा
वीडियो वायरल होने के बाद क्रिकेट फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि क्रिकेट जेंटलमैन गेम है और खिलाड़ियों को दर्शकों के प्रति सम्मान दिखाना चाहिए। कुछ फैंस ने यह भी कहा कि धोनी जैसे दिग्गज खिलाड़ी के फेयरवेल जैसे भावुक मौके पर इस तरह की हरकत सही संदेश नहीं देती। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि ईशान किशन का इशारा वास्तव में किस संदर्भ में था। ना ही खिलाड़ी और ना ही फ्रेंचाइजी की तरफ से इस विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया आई है।
 
 

ईशान-क्लासेन की साझेदारी बनी मैच का टर्निंग पॉइंट
मैच की बात करें तो 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसआरएच की शुरुआत संभली हुई रही, लेकिन तीसरे विकेट के लिए ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन के बीच हुई 75 रनों की साझेदारी ने चेन्नई को मुकाबले से बाहर कर दिया। ईशान ने 47 गेंदों पर 70 रन बनाए, जबकि क्लासेन ने सिर्फ 26 गेंदों में 47 रनों की तेज पारी खेली। हैदराबाद ने लक्ष्य 19 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया।
विज्ञापन

CSK की प्लेऑफ की राह मुश्किल
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। टीम के लिए डेवाल्ड ब्रेविस ने 27 गेंदों पर 44 रनों की आक्रामक पारी खेली, जबकि कार्तिक शर्मा ने 19 गेंदों में 32 रन जोड़े। संजू सैमसन ने भी 27 रनों का योगदान दिया। हालांकि, गेंदबाज इस स्कोर का बचाव नहीं कर सके और टीम को सीजन की सातवीं हार झेलनी पड़ी। 13 मैचों में 12 अंक होने के कारण अब सीएसके की प्लेऑफ की राह बेहद मुश्किल हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें