फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: दिल्ली के खिलाफ ईशान किशन की आतिशी पारी, सर्वाधिक छक्के के मामले में निकले सबसे आगे

Fri, 06 Nov 2020 07:51 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
विज्ञापन
ईशान किशन - फोटो : ट्विटर @ipl
विज्ञापन

दुबई में खेले गए पहले क्वालीफायर में मुंबई ने एकतरफा मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। इस मैच में मुंबई की तरफ से जमकर छक्कों की बरसात हुई।

विज्ञापन


मुंबई की तरफ से कुल 12 छक्के लगे। वहीं ईशान किशन इस मैच में टीम की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने के साथ ही इस सीजन में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए। उन्होंने इस मुकाबले में तीन छक्के लगाए।


इसके साथ ही वे 29 छक्कों के साथ शीर्ष पर पहुंच गए। किशन के अब 13 मैचों में 29 छक्के हो गए हैं। वहीं संजू सैमसन ने 14 मैचों में 26 और हार्दिक पांड्या ने 25 छक्के लगाए हैं।
विज्ञापन


बात करें मैच की तो दिल्ली के खिलाफ मैच में ईशान किशन से नाबाद रहते हुए 30 गेंदों में सर्वाधिक 55 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान उन्होंने चार चौके और तीन छक्के लगाए। उन्होंने सीजन के अपना चौथा अर्धशतक लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें